24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना इलाके के हडमतिया गांव में अजीब घटना सामने आई। बकरा काटते समय युवक ने बकरे के कलेजे का कच्चा पीस चबा लिया। यह पीस उसके गले में अटक गया और उसकी मौत हो गई। बताया गया कि युवक ने बकरा काटते समय अचानक कलेजे का कच्चा पीस उठाया व खाने लगा। पीस खाते खाते ही गले में अटक गया।युवक की सांस रुक गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर दौड़े मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोवड़ा थानाधिकारी मदनलाल खटीक ने बताया कि हडमतिया निवासी नारायण पुत्र कचरा परमार ने की रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई रूपसी परमार (44) गांव के पास बकरे काटने का व्यवसाय करता है। मंगलवार शाम को बकरा काट रहा था। इस दौरान कच्चे मीट का पीस कलेजा चबा लिया। मीट का पीस गले में अटक गया। सांस रूकने लगी तो अस्पताल लेकर दौड़े। उसकी तबीयत बिगड़ गई। बेहोश होकर गिर गया। परिजन डूंगरपुर जिला अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस बारे में जानकारों का कहना है कि बकरे की कलेजी में प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम होता है। इसलिए लोग इसे खाना पसंद करते है। लेकिन पीस गले में फंसने का यह मामला बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रेप कर तलवार से दो अंगुलियां व अंगूठा काटा, 31 टांके आए, उदयपुर रेफर मंगेतर को लेने जा रही थी युवती, रास्ते में हो गया दुष्कर्म