24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। चचेरे भाई के साथ जा रही 25 साल की युवती का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप कर दिया। युवती ने जैसे तैसे घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई और मुकदमा दर्ज करवायां बताया गया कि डूंगरपुर. के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवती को अपहरण के बाद हाइवे पर छोड़कर फरार हो गए। डूंगरपुर के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार राजोरा ने बताया कि युवती ने थाने में रिपोर्ट दी व बताया कि उसकी सगाई हो चुकी है। साढ़े 9 मई की रात को वह चचेरे भाई के साथ बाइक पर बैठकर मंगेतर को लेने बिछीवाड़ा बस स्टैंड जा रही थी। इस दौरान रास्ते में बाइक पंक्चर हो गई। भाई बाइक लेकर आगे आगे पैदल चल रहा था, वह कुछ दूर पीछे चल रही थी। इस दौरान पीछे से एक इको कार आई जिसमें तीन युवक सवार थे। दो युवकों ने उसे जबरन कार में बैठाया और राजकीय स्कूल कंवरा फलां में ले गए। तीन में से दो युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। देर रात नेशनल हाइवे पर बरोठी के पास युवती को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जुटा लिए हैं व मुल्जिमों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बकरा काटते समय कलेजे का कच्चा पीस चबाया, गले में अटकने से मौत चलती बाइक पर महिला का कमरबंद छीन ले गए बदमाश