24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राष्ट्रीय तैलिक साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान, परशुराम व्यापार संघ के महामंत्री,निवर्तमान न्यू स्वामीनगर विकास समिति अध्यक्ष समाजसेवी प्रवीण नरवरिया उदयपुर में हरियाली लाने, सबको हरियाली का महत्व बताने और सबको जागरूक करने के लिए बरसों से काम कर रहे हैं। वे अब तक हजारों पौधे खुद लगा चुके हैं और लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। प्रवीण ने बताया कि दोस्तों के बर्थडे व अपने जन्मदिन पर हम पौधे लगाते हैं, पार्क में भी पौधे लगाते हैं। पर्यावरण दिवस पर आज 101 पौधे बांटे जा रहे हैं। संपर्क कर पौधे लगवा सकते हैं। उनका मानना है कि पौधों की कमी से पर्यावरण समाप्त हो रहा है। हीट वेव का असर बढ़ता ही जा रहा है। उनका यह मिशन है कि हर वर्ग के लोगों को अपने इस अभियान से जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए वंदना चेरिटी पर्यावरण ट्रस्ट बनाए जाएंगे व मुफ्त में पौधे लगाए जाएंगे। खास बात यह रहती है कि फलदार और फूलदार ही वृक्ष ही लगाए जाते हैं ताकि पक्षियों को भी भोजन का संकट ना रहे और कुछ फल-फूल इंसानों को भी मिल जाए। वे बताते हैं कि मैं लोगों में जागृति लाना चाहता हूं ताकि वे सेल्फ मोटीवेटेड हो सकें। बच्चों को भी मोटीवेट करता हूं। सबको उनके बर्थडे पर एक पौधा देता हूं। कोई भी अगर पौधे लगाना चाहे तो वंदना इंटरप्राइजेज परशुराम चौराहा पर आकर ले सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अक्षितंम फाउंडेशन की ओर से सेक्टर 14 स्थित पार्क में किया पौधारोपण रंगमंच कार्यशाला में पहुंचे जयपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी विशाल विजयकहा — रंगकर्म कलाकार की साधना, नित्य अभ्यास बेहद जरूरी