प्रताप गौरव केंद्र में पर्यावरण संवाद एवं पौधारोपण कार्यक्रम 24न्यूज अपडेट.उदयपुर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि विवेकानंद नगर की ओर से पर्यावरण संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु पर्यावरण जन चेतना साइकिल यात्रा एवं पर्यावरण संवाद का आयोजन किया गया।पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर के संयोजक मनीष मेघवाल ने बताया कि पर्यावरण जन चेतना साइकिल यात्रा 7 स्थान से प्रारंभ होकर दर्शील इवेंट यूनिवर्सिटी रोड पहुंची। जहाँ से 100 से अधिक विद्यार्थी साइकिल पर सवार होकर रवाना हुए। सभी की साइकिलों पर पर्यावरण का संदेश देने वाले संदेश की तखतियाँ लगी हुई थी । मार्ग में सभी बच्चे पर्यावरण का संदेश वाले जयकारेपेड़ लगाए जीवन बचाएं-पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं, पर्यावरण का रखें ध्यान तभी बनेगा देश महान, चलो अपना कर्तव्य निभाएं पेड़ लगाए पेड़ बचाये, पॉलिथीन हटाओ धरती बचाओ, पॉलिथीन को हटाना है पर्यावरण को सुरक्षित बनाना है, प्रकृति का मत करो शोषण इससे होता है हमारा पोषण लगाते हुए चल रहे थे। दर्शील इवेंट यूनिवर्सिटी रोड से प्रारंभ हुई पर्यावरण जन चेतना साइकिल यात्रा शोभागपुरा चौराहा, आरके सर्किल, फतेहपुरा, विद्या भवन स्कूल होते हुए प्रताप गौरव केंद्र पहुंची। तत्पश्चात पर्यावरण संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर विभाग के विभाग कार्यवाह कौशल शर्मा, उदयपुर महानगर कार्यवाहक विष्णु शंकर नागदा व उदयपुर महानगर प्रचारक नारायण ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबका नैतिक दायित्व है। पर्यावरण संरक्षण होगा तो हमारा स्वास्थ्य अच्छा होगा। प्रकृति ने हमें हवा, रोशनी,अन्न, जल दिया है, तो इस प्रकृति को हमें भी कुछ ना कुछ देने की जरूरत है। हम अधिक से अधिक पौधारोपण कर अपने क्षेत्र को हरा भरा करें। चाहे एक पेड़ लगाए लेकिन उसे बड़ा करें। जल का संरक्षण करना भी आवश्यक है। जल का अनावश्यक अपव्यय न करें। जल को बचाये। पॉलिथीन का उपयोग न करें, जब भी बाजार जाए कपड़े का थैला साथ ले जाए।हम घर में बिजली का जितना उपयोग करना है, उतना ही उपयोग करें। ऊर्जा का संरक्षण करना भी आवश्यक है। प्रताप गौरव केंद्र परिसर में एक पेड़ देश के नाम रोपण किया गया। इस दौरान नीम, जामुन, गुलमोहर, कीकर,अमरुद, शहतूत के पेड़ों का रोपण किया गया। इसके बाद प्रताप गौरव केंद्र का भ्रमण किया।इस दौरान राजकुमार जैन, पवन छिपा, राहुल चित्तौड़ा, मुकेश, यश माली, विनोद सेन, सतपाल, राहुल, नटवर लाल, नेमिचंद्, राजीव,आकाश सहित अन्य उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्य सरकार की निर्माण मजदूरों की योजनाओं का लाभ देने में रुचि नहीं – हरेंद्र सिंह,,,, 14 अगस्त को श्रम विभाग पर प्रदर्शन करेगे निर्माण मजदूर पूरी खबर पढ़ें…..शंकरलाल हत्याकांड : चौथे दिन शाम को बनी सहमति, 31 लाख का मुआवजा, एक अनुकंपा, एक संविदा नौकरी, पिता का उपचार सरकार करवाएगी, 31 लाख में से 13 लाख चिरंजीवी से व बाकी अन्य सोर्स से दिलाएगी सरकार