24 News Update उदयपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के सभागार में दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक सांसद उदयपुर डॉ. मन्नालाल रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पिछली बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। प्रधान महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर में 4G सैचुरेशन प्रोजेक्ट के तहत 294 मोबाइल टावर लगाने के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 244 टावर चालू किए जा चुके हैं, जबकि 156 नए टावर लगाने का कार्य प्रगति पर है।उन्होंने बताया कि पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार ऋषभदेव क्षेत्र के कलियाबावसी, बगदड़ा; छाली, बडूंदिया, कुरदाऊ; माजवाद, वरड़ा तथा बड़गांव ग्राम पंचायतों में मोबाइल टावर चालू कर दिए गए हैं। इसके अलावा खाटी बोर, तुला (कठार), हर्षावाड़ा और पोपल्टी ग्राम पंचायत में नए टावर प्रस्तावित किए गए हैं, जबकि कुंडाल (उबेश्वर) में प्रस्ताव को संबंधित विभाग को अनुमोदन हेतु भेजा गया है। चित्तौड़गढ़ के सांसद सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार कुराबड़ ब्लॉक के अंबातलाई, सुलावास, बंबोरा, कुराबड़, वली, बेला, दांतीसर, वसु, जगत और परतल में कुल 10 मोबाइल टावर स्थापित कर चालू कर दिए गए हैं। इसी प्रोजेक्ट के तहत कुराबड़ ब्लॉक में कैटेगरी-6 के अंतर्गत 28 नए टावर प्रस्तावित हैं, जिनके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी है। अध्यक्षीय उद्बोधन में सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि सभी नेशनल हाईवे और रेलवे लाइनों को बीएसएनएल कवरेज में लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही भारतनेट प्रोजेक्ट के तहत नवगठित ग्राम पंचायतों को भी कनेक्टिविटी प्रदान की जाए।राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने नव मनोनीत समिति सदस्यों को बधाई दी। समिति के सदस्य मनोज कपूर, तिलक बागोरा, अर्चना शर्मा, नाहर सिंह देवड़ा, सपना कुर्डिया, जयशंकर राय, चंचल कुमार अग्रवाल, अंकित दोषी, राहुल मेघवाल और सरदार सिंह कटारा ने भी महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए बीएसएनएल उत्पादों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। बैठक में सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बीएसएनएल द्वारा अपनाई जा रही स्वदेशी 4G तकनीक की सराहना की और इसके प्रचार-प्रसार में सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक हरिप्रसाद मीणा, उप महाप्रबंधक सुरेश कुमार सोलंकी, बांसवाड़ा के प्रभारी अधिकारी सुमित जोशी, सिरोही के प्रभारी अधिकारी संजय शाह तथा आंतरिक वित्त सलाहकार भरत दशोरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन आशीष सालवी और गिरीराज पालीवाल ने किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस थाना झाडोल की कार्यवाहीः मारपीट व लूट के मामले में 2 साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टॉप-10 वांछित हिस्ट्रीशीटर व संगठित अपराधी गिरफ्तार