24 News Update उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा थाना पुलिस ने संगठित अपराध में लिप्त एक आदतन अपराधी और थाने के टॉप-10 वांछित हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी (ऋषभदेव) राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी करनाराम जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा।पुलिस के अनुसार, आरोपी दिलीप (34) पुत्र मोहनलाल निवासी खांडी ओबरी उपला फला, थाना खेरवाड़ा, जिला उदयपुर को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा जारी 411 अपराधियों की सूची में शामिल है और थाने के टॉप-10 वांछित अपराधियों में भी शुमार था। इसके अलावा वह गुजरात में भी कई मामलों में वांछित चल रहा है।संगठित अपराध में सक्रिय था आरोपीपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दिलीप अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के लिए एक संगठित नेटवर्क संचालित करता था, जिससे क्षेत्र के युवाओं पर नशे का दुष्प्रभाव पड़ रहा था। इस संबंध में थाना खेरवाड़ा पर आरोपी दिलीप व सह-आरोपी गौतमलाल मीणा निवासी कटेवड़ी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। सह-आरोपी गौतमलाल को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इस मामले में मुख्य आरोपी दिलीप लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस टीम ने खांडी ओबरी क्षेत्र की पहाड़ियों में दबिश देकर उसे डिटेन किया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।कई गंभीर मामले दर्जआरोपी दिलीप के खिलाफ थाना खेरवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है और संगठित अपराध करने का आदी बताया जा रहा है। इसके अलावा गुजरात राज्य में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जहां वह वांछित चल रहा है।गिरफ्तार आरोपी:दिलीप पुत्र मोहनलाल (34), निवासी खांडी ओबरी उपला फला, थाना खेरवाड़ा, जिला उदयपुर कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:करनाराम जाट, थानाधिकारी खेरवाड़ाराकेश मेहता, सहायक उपनिरीक्षकदानवीर, हेड कांस्टेबल (विशेष भूमिका)नरेश कुमार, हेड कांस्टेबलभंवर सिंह, कांस्टेबल (विशेष भूमिका)मनिन्द्र सिंह, कांस्टेबललोकेश, कांस्टेबलमनोहरलाल, कांस्टेबलदिलीप, कांस्टेबलदिलीप पाटीदार, कांस्टेबलकुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल (साइबर सेल) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, बीएसएनएल के टावर विस्तार पर जोर उदयपुर में कालिका व टूरिस्ट पेट्रोलिंग टीम का आमुखीकरण: “महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता” — एसपी डॉ. अमृता दुहन