24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नगर निगम ने पिछोला झील किनारे स्थित 55 रेस्टोरेंट एवं होटल संचालकों को नोटिस देकर 7 दिवस के अंतराल में ग्रीस चैंबर लगवाने के सख्त निर्देश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि झील किनारे बार बार सिवरेज लाइन चौक होने की समस्या हो रही है। इस समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त की गई, जांच में पाया गया कि होटल/रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा वेस्ट पानी सीधे सीवरेज लाइन में बहा दिया जाता है जिस कारण तेल एवं ग्रीस जमा होने के कारण सिवरेज लाइन चौक हो रही है। जिस कारण सीवरेज मैन हॉल से पानी सड़कों पर फैलता है। समस्या के समाधान को लेकर आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा को संबंधित होटल रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निर्देश की पालना में स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा 55 रेस्टोरेंट एवं होटल संचालकों को नोटिस थमाए गए। नगर निगम द्वारा 55 होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को नोटिस जारी कर 7 दिवस के अंतराल में ग्रीस चैंबर लगवाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर निगम को अवगत कराया गया कि पिछोला झील के किनारे 174 होटल एवं रेस्टोरेंट संचालित किया जा रहे हैं और कई संचालकों ने चैंबर नही लगवाए है। इस पर आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा एवं स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र श्रीमाली, सुभाष चंद्र शर्मा को निर्देश देकर सभी होटल में ग्रीस चैंबर की जानकारी लेने के निर्देश दिए, साथ ही जिन होटलों में ग्रीस चैंबर नहीं है उन सभी होटल में सात दिवस के अंतराल में ग्रीस चैंबर लगवाए जाए। यदि किसी होटल संचालक द्वारा निर्देश की पालना नहीं की तो उसके खिलाफ नगर निगम नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लायेगा। ग्रीस चेम्बर में विभिन्न तकनीकों से तेलीय पदार्थों को उपर इकट्ठा कर लिया जाता है जिससे वह पानी में नहीं धुल पाते। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदियापोल तोप के पास सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ आलोक संस्थान में श्रीराम मन्दिर का पाटोत्सव कल, गर्भ गृह के जीर्णोद्धार के बाद होंगे दिव्य दर्शन, बालक राम भी देंगे दर्शन