24 न्यूज अपडेट. जयपुर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई महत्वाकांक्षी पहल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में राज्य को विद्युत उत्पादन में सरप्लस बनाने एवं परिवारों को 24 घंटे मुफ्त विद्युत उपलब्ध कराने के लक्ष्यानुसार योजना को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारीयोजना में 2 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए प्रणालीगत लागत के 60 प्रतिशत और 2 से 3 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए अतिरिक्त प्रणाली लागत के 40 प्रतिशत के बराबर सब्सिडी प्रदान की जा रही है, सब्सिडी को 3 किलोवाट पर सीमित किया गया है। मौजूदा मानक कीमतों पर, इसका आशय 1 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक वाली प्रणाली के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी से है। इस योजना के माध्यम से शामिल घर बिजली बिल बचाने के साथ-साथ डिस्कॉम को अधिशेष बिजली की बिक्री के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होंगे। 3 किलोवाट क्षमता वाली एक प्रणाली एक घर के लिए औसतन प्रति माह 300 से अधिक यूनिट उत्पन्न करने में सक्षम होगी।पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन की शर्तेंपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन के लिए आवेदक के पास एक घर होना चाहिए, जिसकी छत सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो। वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए। सोलर पैनल के लिए किसी अन्य सब्सिडी का आवेदक लाभ नहीं ले रहा हो। इस योजना में शामिल होने वाले परिवार राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन करने और छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करने के लिए एक उपयुक्त विक्रेता का चयन करने में सक्षम होंगे। राष्ट्रीय पोर्टल स्थापित की जाने वाली प्रणाली के उचित आकार, लाभ की गणना, विक्रेता की रेटिंग आदि के बारे में प्रासंगिक जानकारी प्रदान करके परिवारों को उनकी निर्णय लेने की प्रक्रिया में सहायता प्रदान करेगा। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक परिवार https://pmsuryagarh.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में बढ़ा रूझान, ये हैं प्रावधान, इतना होगा खर्चा24 न्यूज अपडेट. जयपुर।पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनामुख्यमंत्री के निर्देशन में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना राज्यभर में ले रही मूर्त रूपपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई महत्वाकांक्षी पहल को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में राज्य को विद्युत उत्पादन में सरप्लस बनाने एवं परिवारों को 24 घंटे मुफ्त विद्युत उपलब्ध कराने के लक्ष्यानुसार योजना को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है।पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारीयोजना में 2 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए प्रणालीगत लागत के 60 प्रतिशत और 2 से 3 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए अतिरिक्त प्रणाली लागत के 40 प्रतिशत के बराबर सब्सिडी प्रदान की जा रही है, सब्सिडी को 3 किलोवाट पर सीमित किया गया है। मौजूदा मानक कीमतों पर, इसका आशय 1 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए 60 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक वाली प्रणाली के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी से है। इस योजना के माध्यम से शामिल घर बिजली बिल बचाने के साथ-साथ डिस्कॉम को अधिशेष बिजली की बिक्री के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होंगे। 3 किलोवाट क्षमता वाली एक प्रणाली एक घर के लिए औसतन प्रति माह 300 से अधिक यूनिट उत्पन्न करने में सक्षम होगी।पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन की शर्तेंपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आवेदन के लिए आवेदक के पास एक घर होना चाहिए, जिसकी छत सौर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त हो। वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए। सोलर पैनल के लिए किसी अन्य सब्सिडी का आवेदक लाभ नहीं ले रहा हो। इस योजना में शामिल होने वाले परिवार राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन करने और छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करने के लिए एक उपयुक्त विक्रेता का चयन करने में सक्षम होंगे। राष्ट्रीय पोर्टल स्थापित की जाने वाली प्रणाली के उचित आकार, लाभ की गणना, विक्रेता की रेटिंग आदि के बारे में प्रासंगिक जानकारी प्रदान करके परिवारों को उनकी निर्णय लेने की प्रक्रिया में सहायता प्रदान करेगा। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक परिवार https://pmsuryagarh.gov.in पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अब 3,000 से कम आबादी होने पर भी बनेंगी ग्राम पंचायतें, 25 मार्च तक सीमांकन अपूर्वा मखीजा का नाम आईफा प्रचारकों की सूची से हटाया