24 न्यूज अपडेट उदयपुर, 17 मई। संभागीय आयुक्त और उदयपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार पर्यटन और डेस्टिनेशन वेडिंग में उदयपुर का दुनिया भर में नाम है, इसी प्रकार स्वच्छता में भी उदयपुर की गिनती अग्रणी शहरों में होनी चाहिए। इसके लिए समन्वय प्रयासों की आवश्यकता है।भट्ट शुक्रवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण सभागार में स्वच्छता और सफाई व्यवस्था को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर के विस्तार के साथ सफाई व्यवस्था बड़ी चुनौती है। युडीए क्षेत्रों में प्रोपर सफाई नहीं हो पाने से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पर्यटकों के बीच भी शहर की नकारात्मक छवि बनती है। उन्होंने नगर निगम और युडीए अधिकारियों को पूर्ण कार्ययोजना बनाकर शहर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए बजट की कोई समस्या नहीं है। कचरा निस्तारण को लेकर जमीन की आवश्यकता हो तो वह भी युडीए की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन सफाई व्यवस्था तथा कचरा प्रबंधन अच्छे ढंग से होना चाहिए। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने कहा कि स्वच्छता को लेकर आमजन को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था के मोनिटरिंग सिस्टम को भी दुरूस्त करना होगा। बैठक में युडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, सीईओ जिला परिषद कीर्ति राठौड़, युडीए के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा, नगर निगम के सत्यनारायण शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।यह दिए निर्देशबैठक में संभागीय आयुक्त भट्ट ने आमजन में गीला और सुखा कचरा पृथक-पृथक संग्रहित करने की आदत विकसित करने के लिए प्रत्येक परिवार को हरे और नीले रंग के दो कचरा पात्र वितरित करने, घर-घर कचरा संग्रहण के दौरान शत प्रतिशत गीला और सुखा कचरा अलग-अलग कंटेनर में संग्रहित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए क्यूआर कोड सिस्टम लागू करने का सुझाव दिया। इसके तहत कहीं पर भी सफाई ठीक से नहीं होना पाए जाने पर आमजन सीधे शिकायत कर सकेंगे। शिकायत की पुनरावृत्ति पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाने का प्रावधान करने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण को लेकर की जा रही टेण्डर प्रक्रिया को आचार संहिता के बाद पूर्ण कराकर कार्य प्रारंभ कराने, उसमें गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगाने सहित अन्य दिशा-निर्देश भी दिए। सड़कों की सफाई को लेकर प्रक्रियाधीन टेण्डर में बदलाव करते हुए रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था, अपेक्षित मशीनरी आदि को भी जोड़ते हुए नए सिरे से टेण्डर किए जाने के निर्देश दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अलौकिक जन्मोत्सव में हुई शिव बाबा की गोद में होने की अनुभूति, ब्रह्माकुमारीज हैप्पीनैस प्रोग्राम पेम्पलेट व कपड़े के कैरी बैग का विमोचन