24 News Update बीकानेर। जिले के बज्जू क्षेत्र में मंगलवार को एक ही परिवार पर ऐसा दुख टूटा, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पहले पिता की हार्ट अटैक से मौत हुई और कुछ ही समय बाद उनकी 22 वर्षीय बेटी ने भी अपनी जान गंवा दी। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।परिजनों के अनुसार, पतराम गोदारा सोमवार शाम अपने निर्माणाधीन मकान पर गए थे और रात वहीं रुके थे। मंगलवार सुबह जब वे अचेत अवस्था में मिले तो परिवार के लोग उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।पिता के निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जब उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया तो उनकी बेटी ऋतु गोदारा इस गहरे आघात को सहन नहीं कर सकी उसने घर के पास खेत के तालाब में छलांग लगा दी। यह देख परिजन और ग्रामीण तालाब की ओर दौड़े। लोगों ने ऋतु को बाहर निकालकर तुरंत बज्जू के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पतराम गोदारा के भतीजे पवन गोदारा ने बताया कि कुछ ही घंटों के अंतराल में परिवार ने दो सदस्यों को खो दिया, जिससे पूरे घर का माहौल गमगीन हो गया है। ऋतु स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी और पढ़ाई कर रही थी।बज्जू उप जिला अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार ने पिता और बेटी का अंतिम संस्कार एक साथ करने का निर्णय लिया है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शहरी सेवा शिविर कैंप खानापूर्ति मात्र आम जनता काट रही है चक्कर- सेवादल कांग्रेस भीलवाड़ा नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में राजसमंद के विष्णु का जलवा, गोल्ड सहित तीन पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान