24 न्यूज अपडेट. जयपुर। निम्स यूनिवर्सिटी जयपुर राजस्थान की ओर से निम्स कॉलेज ऑफ लॉ में लीगल एड क्लिनिक का उद्घाटन समारोह शनिवार, 15 जून को दोपहर 12ः15 बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पवन कुमार जीनवाल (अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, सेशन न्यायालय, जयपुर) होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अमेरिका सिंह (सलाहकार, निम्स यूनिवर्सिटी राजस्थान, जयपुर) करेंगे। मुख्य अतिथि पवन कुमार जीनवाल इस अवसर पर लॉ कॉलेज में भव्य स्वागत प्रो. अमेरिका सिंह, सलाहकार निम्स ग्रुप निम्स लॉ करेंगे। इसके बाद प्रिंसिपल कार्यालय में समान्य चर्चा व के बाद पवन कुमार जीनवाल द्वारा लीगल एड क्लिनिक का उद्घाटन किया जाएगा।श्री पवन कुमार जीनवाल के बारे मेंश्री पवन कुमार जीनवाल अपने नवीन न्यायिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। अलवर जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने अपने कार्य के प्रति अत्यधिक समर्पण दिखाया। उनके द्वारा किए गए अभिनव कार्यों के कारण, न्याय और निष्पक्षता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को पहचानते हुए अलवर जिले को पूरे भारत में “प्रथम स्थान“ दिया गया था। श्री जीनवाल ने अपने विभिन्न न्यायिक निर्णयो के कारण सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसे ही एक उदाहरण है कि जब वह एक सरकारी डॉक्टर पर शारीरिक हमला करने के आरोपी महिला का बयान दर्ज करने के लिए व्यक्तिगत रूप से अस्पताल की गहन देखभाल इकाई (आईसीयू) में गए थे। प्रतिष्ठित राजस्थान न्यायिक सेवा में सिविल जज के रूप में अपना पद संभालने से पहले श्री जीनवाल वर्ष 2006 से 2009 तक जिला और सत्र न्यायालय, जयपुर में एक प्रैक्टिसिंग वकील भी थे। श्री जीनवाल ने न्याय प्रशासन में न्यायिक अधिकारी के रूप में अलवर सहित विभिन्न जिलों क्रमशः सवाई माधोपुर, जोधपुर, गंगानगर, भीलवाड़ा, राजसमंद, भरतपुर मे कार्य किया। अपनी पेशेवर विशेषज्ञता और न्यायपालिका में अपनी सेवाएं प्रदान करने के जुनून के अलावा, आप कोर्फ बॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्य में 190 हैक्टेयर क्षेत्रफल के 95 माइनर मिनरल प्लॉटों की ई-नीलामी 25 जून से शुरु तारीफ का डबल इंजन : अंग प्रत्यारोपण फर्जी एनओसी प्रकरण में राजस्थान सरकार के सख्त एक्शन एवं प्रो-एक्टिव एप्रोच को केन्द्र ने सराहा