24 न्यूज़ अपडेट जयपुर। राज्य में 190.13 हैक्टेयर क्षेत्रफल के 95 माइनर मिनरल प्लॉटों की नीलामी ई-पोर्टल एमएसटीसी पर 25 जून से आरंभ हो रही है। निदेशक माइंस एवं भूविज्ञान श्री भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि माइनर मिनरल के इन प्लॉटों की ई-नीलामी भारत सरकार के पोर्टल एमएसटीसी पर 25 जून से 10 जुलाई के दौरान होगी। विभाग द्वारा ई-नीलामी की सूचना जारी कर दी गई है।निदेशक माइंस श्री कलाल ने बताया कि ई-नीलामी प्रक्रिया व विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट व भारत सरकार के ई पोर्टल पर देखा जा सकता है। माइनर मिनरल के इन प्लॉटों की ई नीलामी पारदर्शी तरीके से एमएसटीसी पोर्टल पर होगी।निदेशक माइंस श्री भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि जैसलमेर, जालौर, बालोतरा, राजसमंद, भीलवाड़ा, सलुम्बर, नीम का थाना, जोधपुर ग्रामीण, डीग, नागौर, व ब्यावर में माइनर मिनरल क्वार्टज, फेल्सपार, सेंडस्टोन, मेसेनरी स्टोन आदि के 95 खनिज प्लॉटों के 50 वर्ष की अवधि के लिए माइनिंग लाइसेंस ई नीलामी से जारी होंगे। उन्होंने बताया कि इनमें 72 प्लॉट मेसेनरी स्टोन, 13 प्लॉट क्वार्टज फेल्सपार और 10 प्लॉट सेंड स्टोन के नीलाम होंगे। ई-नीलामी में भाग लेने के इच्छुक आमजन, कंपनियां आदि कोई भी कहीं से भी एमएसटीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर निश्चित दिनांक व निर्धारित समयानुसार हिस्सा ले सकते हैं। माइनर मिनरल्स के माइनिंग प्लॉटों की विस्तृत जानकारी, प्रक्रिया और अन्य शर्तें आदि विभागीय वेबसाइट व एमएसटीसीपोर्टल पर उपलब्ध है। किसी भी प्लॉट के ऑक्शन में कम से कम दो बोलीदाता का होना जरुरी होगा। ई नीलामी में भाग लेने वाले बोलीदाता को भारत सरकार के ई पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा। पहले से पंजीकृत को दुबारा पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरएसएमएमएल को बजरी खनन के तीन एलओआई जारी करने का आदेश, सस्ती होगी बजरी निम्स युनिवर्सिटी के निम्स कॉलेज ऑफ लॉ में लीगल एड क्लिनिक का उद्घाटन कल, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, सेशन न्यायालय, जयपुर पवन कुमार जीनवाल होंगे मुख्य अतिथि