24 न्यूज़ अपडेट, उदयपुर। नगर निगम निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति अध्यक्ष सीए अशीष कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, इस दौरान नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, उप महापौर पारस सिंघवी सहित सभी समिति सदस्य एवं निगम अधिकारी गण उपस्थित रहे। नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष सीए आशीष कोठारी ने बताया कि बुधवार को महापौर कक्ष में निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शहर के विकास को लेकर गहन विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। नगर निगम परिसर में बनेगा विशाल डोम।निगम निर्माण समिति की बैठक में उप महापौर पारस सिंघवी ने बैठक में प्रस्ताव रखा की निगम परिसर के पीछे खाली स्थान पर 30000 स्क्वायर फीट का विशाल डोम निर्माण करवाया जाए जिसमें लगभग 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था हो सके। इस स्थान पर विभिन्न समाजों के सामूहिक कार्यक्रम संपन्न किए जाते हैं। इस डोम का निर्माण उदयपुर में रहने वाले सर्व समाज के लिए हितकारी रहेगा। प्रस्ताव का महापौर गोविंद सिंह टाक, समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी सहित सभी ने समर्थन करते हुए जल्द ही इसमें आवश्यक करवाई प्रारंभ करने का निर्णय किया। अब से निगम में होने वाले विभिन्न समाजों के कार्यक्रम में सर्दी गर्मी वर्षा सभी ऋतुओं में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।स्थानांतरित होगा अभय कमांड सेंटर।नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टॉक में बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय का हवाला देते हुए निर्माण समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी को निर्देश दिए की परिसीमन की कार्रवाई प्रारंभ होने वाली है, नगर निगम के क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा जिससे निगम कार्यालय हेतु पर्याप्त स्थान की आवश्यकता रहेगी इसलिए अभय कमांड सेंटर जो कि वर्तमान में नगर निगम में संचालित किया जा रहा है उसे जिला पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर पुलिस लाइन में स्थानांतरित करवाने की कार्रवाई प्रारंभ की जाए। इस सेतु नगर निगम द्वारा जो भी सहयोग अपेक्षित रहेगा वह सहयोग पुलिस विभाग को किया जाएगा।वार्डों में बनेंगे वॉलीबॉल कोट।नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष सीए आशीष कोठारी ने बताया कि समिति द्वारा सभी वार्ड पार्षदों को अपने क्षेत्र में वॉलीबॉल कोट हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो तो चिन्हित कर उसकी सूचना निगम में भिजवाने के निर्देश दिए थे। जिस पर कई वार्ड पार्षदों द्वारा उपयुक्त स्थान के प्रस्ताव भिजवाए गए हैं अब जल्द ही इन सभी वार्डों में वॉलीबॉल कोट निर्माण हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।जल्द शुरू होंगे वार्डो में विकास कार्य।नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष सीए आशीष कोठारी ने बताया कि बोर्ड बैठक में महापौर गोविंद सिंह टाक द्वारा सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने वार्ड क्षेत्र में आवश्यक विकास कार्यों की सूची मंगवाई गई थी। सभी पार्षदों ने आवश्यक कार्यों की सूची महापौर को उपलब्ध करवा दी है अब जल्द ही सभी वार्डों के होने वाले आवश्यक विकास कार्यों का सूची अनुसार टेंडर जारी कर कार्य प्रारंभ करवाए जाएंगे जिससे शहर वासियों को होने वाली समस्याओ से निजात मिल सकेगि।बैठक में महापौर, उप महापौर, समिति अध्यक्ष, समिति सदस्य मनोहर चौधरी, राकेश जैन, लोकेश गोड , शिल्पा पामेचा, नेहा कुमावत, अधीक्षण अभियंता मुकेश पुजारी, अधिशासी अभियंता अखिल गोयल, शशि बाला सिंह आदि उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation द्वितीय मेवाड़ कप नेशनल कराते चैम्पियनशिप कप विजेता का खिताब कमांडो मार्शल आर्ट एकेडमी उदयपुर को महाराणा भुपाल चिकित्सालय उदयपुर से मोटर साईकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तारआरोपी से 5 मोटर साईकिल व 2 स्कूटी बरामद