24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। टीडी पुलिस ने आज दो बदमाशों को पकडा है जिन से 7 बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि बंशी लाल पिता जोयता राम मीणा निवासी कगरा पडुणा पुलिस थाना टीडी जिला उदयपुर ने रिपोर्ट दी थी कि दो दिन पहले उनकी मोटर साईकिल टीवीएस अपाची घर के आगन से चोरी हो गई। इस पर टीडी पुलिस को उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने टीम बना कर जांच के निर्देश दिए। थानाधिकारी फैली राम स.उ.नि. हिम्मत सिंह, स.उ.नि. अमर सिंह, कानि. रविशकर, शंकर लाल, सुरेन्द्र, राहुल कुमार, लोकेश रायकवाल की टीम ने आरोपी विरेन्द्र डामोर पिता लाला डामोर निवासी गोगला थाना झाडोल जिला उदयपुर को पकड़ा। वीरेन्द्र से पूछताछ में पता चला कि गिरोह ने और भी बाइक चोरी की है जिनको आज बरामद किया गया। इसके साथ ही आज जितेन्द्र मीणा पिता लक्ष्मण मीणा उम्र 23 साल निवासी पडुणा फला उपला खेडा पुलिस थाना टीडी जिला उदयपुर व लालुराम उर्फ ललित पिता रमेश जाति मीणा खराडी निवासी सरूपाल फला खेडिया टीडी को गिरफतार किया। इनके कब्जे से अब तक 7 मोटर साईकिलें बरामद की जिनकी कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई जा रही हैं सभी बाइक उदयपुर एवं सलूम्बर के अलग अलग थाना क्षेत्रों से चुराई गई हैं। अन्य वाहन चोरियां खुलने की संभावना है।01- Moter Cycle No. RJ27CS5924 KTM 250Chassis No- MD2JPEYA8HC010889*Engine No. 7-9370239702- Moter Cycle No. YAMAHA 15Chassis No- ME1RG5216J0014248Engine No. G3K5E001426103- Moter Cycle No. RJ27BM5937 HERO CD DeluxChassis No- MBLHAR085H4J039Engine No. HA10GM4K1122204- Moter Cycle No. RJ27SH8511 TVS APACHE RTRChassis No- MD634KE4482411377005- Moter Cycle No. RJ27BP6389 TVS APACHE RTRChassis No- MD634CE6XJ2H34310Engine No. CE6HJ283337406- Moter Cycle No. RJ27SE1100 TVS APACHE RTRChassis No. —Engine No.–07- Moter Cycle No. ———————- HERO HONDA CD DELUXChassis No. – MBLHAW124M4M01780 Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीएए पर घमासान : :मुस्लिम लीग पहुंची सुप्रीम कोर्ट, तमिलनाडु ने किया कानून लागू करने से इनकार पोकरण में भारत शक्ति युद्धाभ्यास में शामिल तेजस फाइटर प्लेन क्रैश, पीएम मोदी भी युद्धाभ्यास स्थल पर थे मौजूद, वहां से 100 किलोमीटर दूर हादसा