24 न्यूज अपडेट. भीलवाड़ा। कथा वाचक पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने शुक्रवार को दिव्य दरबार लगाया व कहा कि हमने श्रीनाथजी में हिंदू राष्ट्र की अर्जी लगाई है। आज दिव्य दरबार होने से यहां पर अर्जी लगाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश के कोने कोन से आए। उन्होंने पांडाल में एक स्थान पर लाल कपड़े में नारियल बांधकर अर्जी लगाई। लाल कपड़े में नारियल के साथ समस्याओं की पर्ची बनाकर भी बाधकर लगाई। मंच से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर ने कहा कि बागेश्वर बालाजी सरकार की कृपा से जीवन के दैहिक, दैविक और भौतिक दुखों का निवारण होता है। समस्याओं के निवारण के लिए श्रद्धालु घर बैठे, धाम पर आकर या कथा स्थल पर अर्जी का नारियल बांधते हैं। देश के कई हिस्सों से भक्त अर्जियां लेकर आए हैं। हमारी कोई फ्रेंचाइजी नहीं है, शक्तियों की फ्रेंचाइजी नहीं होती। शास्त्री भीलवाड़ा में 6 से 10 नवंबर तक हनुमंत कथा कर रहे हैं। सुबह मंगला के दर्शन करने धीरेंद्र शास्त्री नाथद्वारा गए थे जहां पर उनका परम्परागत रूप से समाधान किया गया था। अर्जी लगाने वाले भक्तों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि बालाजी के चक्कर में पड़ोगे तो लौट कर जिंदगी में पीछे मुड़कर नहीं देखोगे। दरबार तो बहाना है, सबको बालाजी का भक्त बनाना है। आज तुम चादर चढ़ाओगे, कल कैंडल जलाने चले जाओगे। अगर भटकना नहीं है, जीवन भर के लिए बालाजी का होना है तो आज से हमारे चक्कर में मत पड़ो, बागेश्वर बालाजी के चरण पकड़ लो। अर्जी के कुछ नियमों हैं। लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा (शराब) को छोड़ना होगा। उसके बाद ही आप अर्जी लगाने के हकदार हैं। उन्होंने दिव्य दरबार में शामिल श्रद्धालुओं को बीज मंत्र का महत्व बताया। तीन बीज मंत्र भी दिए। दिव्य दरबार में धीरेंद्र शास्त्री ने राजेंद्र गर्ग और उनकी पत्नी को मंच पर बुलाया। कहा- आपको बेटियों के विवाह की चिंता है, व्यापार में दो साल से अवरोध बना हुआ है, एक व्यक्ति पीछे लगा है। आप कर्ज उतारने की अर्जी लेकर आए हो। सिर की समस्या ठीक हो जाएगी। बालाजी को सरसों के तेल का चोला तीन शनिवार को चढ़ाओ बागेश्वर धाम आकर कवच लो। महिला को मंच पर बुलाया और कहा-घर में क्लेश है, शत्रु पीछे लगे हैं, शिक्षा के मार्ग में सफल हो जाओगी। एक महिला ने तंत्र-मंत्र कराया है, समाधान हो जाएगा। झालावाड़ से आएयुवक से चिट्ठी खुलवाई। समस्याओं का समाधान बताया। बुजुर्ग को मंच पर बुलवाया। कहा कि आपके छोटे भाई ने आप पर मुकदमा दर्ज करवा रखा है। भतीजों ने आपके साथ मारपीट की। आपकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। मांडलगढ़ केयुवक ने जहाजपुर में ठाकुरजी के बेवाण को निज धाम पहुंचाने की अर्जी लगाई। इस पर शास्त्री ने हिंदू संगठन प्रशासन से बातचीत कर ठाकुरजी के बेवाण को निज धाम पहुंचाने की बात कही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation श्रीनाथजी के द्वार बागेश्वरधाम सरकार, बोले-’धर्म का उपयोग वोट बैंक के लिए करना अपराध’ प्रतापगढ़ में खेत में मोटर चालू करते समय करंट से महिला की मौत