24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। आज उदयपुर से झाड़ोल पहुचे सीएम भजनलाल शर्मा का भाषण के दौरान तेज हवाओं ने इम्तेहान ले लिया। हवाओं से सीएम के भाषण के दौरान ही शामियाना डोलने लगा व टेंट का एक हिस्सा लटकने लगा तो मंच पर मौजूद नेताओं ने टेंट को थाम, इधर, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत चालू भाषण में ही शामियाने को ठीक करने का प्रयास किया। मगर सीएम ने अपना भाषण नहीं रोका। सीएम झाडोल के ओडा गांव में उदयपुर लोकसभा सीट से भजपा के प्रत्याशी मन्नालाल रावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए थे। उनके संबोधन के दौरान ही हवा से टेंट का शामयाना खुल गया। मंच पर मौजूद जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, भाजपा प्रत्याशी मन्नालाल रावत, भाजपा देहात अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान सहित अन्य ने टेंट का एक सिरा थाम लिया। मंच पर ही मौजूद सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने भी तत्परता दिखाते हुए अपने हाथ से शामियाने की छत उपर की। इसके बाद एक सुरक्षाकर्मी लंबा सपोर्टिव डंडा लेकर आया व तंबू को उपर किया। सीएम ने यहां कहा कि इन चार महीनों में हमने जो वादे किए वह एक एक कर पूरा कर रहे है। आदिवासी की पीड़ा को हमने समझा है। उनका जीवन कैसे उपर उठ सके इन सब बातों पर हमारी सरकार सोचती है। पहली कैबिनेट में किसान सम्मान निधि बढ़ाने का काम किया, छह हजार से बढ़ाकर आठ हजार किया। इस क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 300 करोड़ रुपए की योजना बनाई है। पूरे उदयपुर में पर्यटन होगा तो युवाओं को रोजगार मिलेगा। बहनों को गैस कनेक्शन देने का काम किया तो प्रधानमंत्री मोदी ने किया। विकास हो या सीमाओं की सुरक्षा हो या भारत का दुनिया में बढ़ता हुआ भारत का गौरव हो यह काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया। वे बोले कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उनको हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी को छोड़ने वाले नहीं है, वे कहते है न खाऊंगा और खाने दूंगा और जिसने खाया है उनका वापस निकाला जा रहा है और यही काम किया जा रहा है। चुनाव का समय आता है तब ये कांग्रेस वाले वादे करते लेकिन निभाते नहीं है, राजस्थान के किसानों का कर्जा माफ की बात की और वे कभी नहीं कर पाए।
वे बोले कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है उनको हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी को छोड़ने वाले नहीं है, वे कहते है न खाऊंगा और खाने दूंगा और जिसने खाया है उनका वापस निकाला जा रहा है और यही काम किया जा रहा है। चुनाव का समय आता है तब ये कांग्रेस वाले वादे करते लेकिन निभाते नहीं है, राजस्थान के किसानों का कर्जा माफ की बात की और वे कभी नहीं कर पाए।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading