24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। नाथद्वारा के सुखाड़िया नगर के पास नेशनल हाईवे 8 के ओवरब्रिज पर रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। उदयपुर की ओर से आ रहे एक डामर टैंकर ने आगे चल रही कार को बचाने के प्रयास में ब्रेक लगाया, जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर हाईवे की सेफ्टी वॉल को तोड़ते हुए सर्विस रोड पर पलट गया। इस हादसे में टैंकर चालक बिहार निवासी राहुल चौधरी घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। एएसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डाइवर्ट करवा दिया गया। सड़क पर फैले डामर के कारण स्थिति और खतरनाक हो गई थी, जिसे साफ करने के लिए फायर ब्रिगेड और क्रेन को बुलाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ, जिसने टैंकर चालक को ब्रेक लगाने पर मजबूर किया।डामर टैंकर अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रहा था। टैंकर पलटने के बाद उसमें भरा गर्म डामर सड़क पर बहने लगा, जिसे देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। कई राहगीरों ने इसे डीजल या किसी अन्य ज्वलनशील पदार्थ समझकर भागना शुरू कर दिया। टैंकर के फटने की आशंका के चलते पुलिस ने राहगीरों को सड़क से दूर रहने की चेतावनी दी। घटनास्थल पर राहत कार्य के लिए क्रेन मंगवाई गई और टैंकर को हटाने का प्रयास किया गया। हादसे के चलते हाईवे पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गई थी, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील को दोहराया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संयमित जीवन और सात्विक आहार से ध्यान साधना में आएगी गहराई – साध्वी देव वाणी उपराष्ट्रपति पहुंचे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाशचंद्र मेघवाल के निवास परमेघवाल का अभिवादन कर जानी कुशलक्षेम