24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर 9 फरवरी। माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ रविवार को अपने उदयपुर प्रवास के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री कैलाशचंद्र मेघवाल के निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने श्री मेघवाल से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।माननीय उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ मातृकुण्डिया चित्तौडगढ़ से वायुसेना के हेलीकॉप्टर से डबोक एयरपोर्ट आए। वहां से दोपहर करीब 1.10 बजे सड़क मार्ग से रवाना होकर करीब 1.35 बजे उदयपुर शहर में अंबावगढ़ स्थित श्री मेघवाल के निवास पर पहुंचे। यहां जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, चित्तौडगढ़ सांसद श्री सीपी जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री शांतिलाल चपलोत, पूर्व मंत्री श्री लालचंद कटारिया, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी श्री राजेश मीणा, कलक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल सहित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। श्री धनखड़ तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री मेघवाल ने एक दूसरे का अभिवादन किया। उपराष्ट्रपति ने श्री मेघवाल की कुशलक्षेम जानी। दोनों के मध्य कुछ देर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों ने बीते समय की यादें ताजा की। इसके पश्चात उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ ने सड़क मार्ग से डबोक एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डामर से भरा टेंकर पलटा, डीजल समझ कर भागे राहगीर साइंस कॉलेज के पूर्व डीन प्रो. एमएस ढाका ने चौंकाया, उपराष्ट्रपति का स्वागत करने वालों में सपत्नीक हुए शामिल