उदयपुर। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया उदयपुर शनिवार को शहर विधायक ताराचंद जैन के साथ आयड़ नदी के पेटे पहुंचे। उन्होंने यहां चल रहे पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों का अवलोकन किया और नदी पेटे से अतिक्रमण हटाने एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उनके साथ निगम के अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस मौके पर कटारिया ने कहा कि शहर के विकास में आ रही प्रत्येक बाधा को दूर करते हुए शहरवासियों को राहत प्रदान की जाए। शहर में विभिन्न स्थानों पर बोटल नेक खोलकर सडक़ों को चौड़ा कर यातायात सुगम करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इस अवसर पर अधिकारियों ने उन्हें बताया कि शक्ति नगर बॉटल नेक के बाद अब टी आर आई के सामने स्थित चौराहे को चौड़ा करने के लिए राज्य सरकार की अनुमति मिल गई है। यहां पर बॉटल नेक खोलने एवं निगम द्वारा सडक़ निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।आयड़ पुनरुद्धार कटारिया का पुराना सपनाआयड का वेनिस की तर्ज पर पुनरुद्धार करना असम के रा’यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया का पुराना सपना रहा है। उदयपुर शहर से जनप्रतिनिधि रहते हुए वे लगातार शहर के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे हैं। देवास परियोजना एवं आयड का पुनरुद्धार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहे हैं। हाल ही में देवास परियोजना के शेष चरण का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया था। शहर विधानसभा क्षेत्र से कटारिया के उत्तराधिकारी श्री ताराचंद जैन ने आयड के पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण को अपना मुख्य एजेंडा बना रखा है। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने जिला प्रशासन नगर निगम एवं यूडीए के अधिकारियों के साथ मिलकर कई बार आयड का दौरा किया। जिला प्रशासन ने एसडीएम गिरवा के नेतृत्व में नदी की पुरानी सीमा का सीमांकन करवा कर नदी पेट में आ रहे मकान का चिन्हीकरण किया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हर तरफ छाया होली का उल्लास विप्र समाज की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव, फागनिया पहनकर खूब किया डांस