उदयपुर। शनिवार की एक शाम महिलाओं के नाम रही। घर के कामकाज और दिन रात की भाग दौड से अलग महिलाओं ने नाच गाने में दिन बताया। जितनी मस्ती करनी थी की और महिलाओं ने खूब हंसी ठिठोली भी की। अपने अलग-अलग अंदाज में महिलाओं ने एक दूसरे को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। वाकई में यह एक ऐसा क्षण था जब महिलाएं परिवार के तनाव से काफी दूर हो गई।यह मौका था फाग उत्सव का जो विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार शाम को गढ मगरी स्थित विप्र कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विप्र समाज की महिलाओं ने एक जैसी फागनिया साडी पहनकर उत्सव मनाया। प्रकोष्ठ की संरक्षक कुसुम शर्मा और पूर्व पार्षद अर्चना शर्मा के मुख्य आतिथ्य में यह आयोजन शाम को करीब दो घंटे तक चला जिसमें फिल्मी और धार्मिक गीतों पर महिलाओं ने एकल और ग्रुप डांस किया। कार्यक्रम में जब सारी महिलाएं ही मौजूद थी तो उन्होंने अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष केके शर्मा भी उपस्थित हुए। उन्होंने इस आयोजन के लिए महिलाओं को बधाई दी और कहा कि इससे महिलाओं के साथ समाज भी सशक्त होगा। प्रकोष्ठ की शहर अध्यक्ष संगीता व्यास व प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू तिवारी ने भी महिलाओं को बढचढ कर इस आयोजन में शरीक होने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को तनाव मुक्त भी करते हैं। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार भावना व्यास ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई जिसमें एकल नृत्य में डाक्टर दीप्ति श्रीमाली व उर्वशी विजेता रही। आयोजन में डाक्टर अर्चना सिंह, चंदा ओदि‘य, चित्रा मेनारिया, मीना शर्मा, चंद्रकांता मेनारिया, हेमलता नागदा, भावना मोड सहित कार्यकारिण की महिलाएं भी उपस्थित थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टी आर आई चौराहा भी होगा चौड़ा, खुलेगा बोटल नेक भाजपा प्रत्याशी रावत 28 मार्च को भरेंगे नामांकन