24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राखी के त्योहार पर बहनों को राजस्थान रोडवेज के साथ ही जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की सभी बसों में फ्री ट्रैवल की सुविधा दी गई है। आज ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की दखल के बाद जेसीटीएसएल एमडी राम अवतार मीणा ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को फ्री सफर का आदेश जारी किए हैं। बताया जा रहा है कि जयपुर मेट्रो से हर दिन 30 हजार यात्री जबकि लो-फ्लोर बसों में 1.5 लाख लोग प्रतिदिन सफर करते हैं। आपको बता दें कि उदयपुर में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की ओर से अलग-अलग रूटों पर नगर निगम की ओर से सिटी बसों का संचालन किया जा रहा हैं। यहां पर भी इसी प्रकार की सुविधा दी जा सकती थी लेकिन स्थानीय राजनेताओं ने इसकी कोई पहल नहीं की है। लोगों का कहना है कि उदयपुर में भी बहनों को यदि नगर निगम के कर्ताधर्ता चाहते तो ऐसी सुविधा दी जा सकती थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम 2024-25 सेठ मुरलीधर मानसिंहा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भीलवाड़ा में आयोजित हुआ सम्पुण राजस्थान में भील समाज द्वारा 21अगस्त को भारत बंद का समर्थन नहीं करेगा