24 News Update शाहपुरा. शाहपुरा में उपतहसील मुख्यालय ढिकोला क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों में क्षेत्र में लगभग 50 चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन आज तक पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। इससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व ओमप्रकाश वैष्णव की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। इतना ही नहीं, ग्रामीण युवाओं द्वारा संदिग्ध चोर के फोटो एवं वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराने के बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ने में असफल रही है।इसी बीच बीती रात चोरों ने रामपाल चेचाणी के घर चोरी की नीयत से धावा बोल दिया। घर में मौजूद करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग ने जब शोर मचाया तो चोरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।ग्रामीणों का आरोप है कि ढिकोला पुलिस चौकी का स्टाफ समय पर फोन नहीं उठाता और सूचना मिलने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचता। जनप्रतिनिधियों द्वारा संपर्क करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश पुलिसकर्मियों की रात्रिकालीन ड्यूटी थाने पर लगा दी जाती है, जिसके कारण चौकी पर पर्याप्त स्टाफ नहीं रहता। वहीं क्षेत्र में रात्रि गश्त भी नियमित रूप से नहीं की जा रही है।ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ रहा है और शराबी, स्मैकिए व गांजा सेवन करने वाले असामाजिक तत्व चोरी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पर एकत्रित हुए और अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक सागर राणा से दूरभाष पर वार्ता कर पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी दो दिनों में चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ तथा पुलिस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोग धरना-प्रदर्शन एवं सड़क जाम आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बासेड़ा विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग शिविर का आयोजन,विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ जीवन के गुर खेत बिक्री के पैसों पर दामाद की नजर, ससुराल में सेंध लगाकर उड़ाए 22 लाख, दो दोस्तों संग रची साजिश, दीवार तोड़कर घर में घुसे; पुलिस ने 13.35 लाख रुपए बरामद किए