24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति उदयपुर की ओर से रथ यात्रा की भव्यता एवं उदयपुर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुखों,भजन मंडलियों, एवं रथ यात्रा में शामिल होने वाली झांकियों के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु रथ यात्रा समिति के संयोजक दिनेश मकवाना, सह संयोजक हेमेंद्र पुजारी के नेतृत्व में टीम संपर्क में लगी हुई है। समिति के मीडिया प्रभारी राजेंद्र सेन ने बताया कि 7 जुलाई को जगदीश चौक से निकलने वाली भगवान जगन्नाथ स्वामी की विशाल रथ यात्रा में व्यवस्थाएं बनाए रखने, धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्वरूप में रथ यात्रा को निकालने तथा रथ यात्रा में शामिल होने वाली झांकियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है इस हेतु जनसंपर्क कर उन्हें बताया जा रहा है।रथ समिति द्वारा समिति अध्यक्ष राजेंद्र श्रीमाली के नेतृत्व में समिति की टीम चांदी के रथ की साफ सफाई, पॉलिश, टूट-फूट को सही करने में लगी हुई है। उदयपुर शहर में निकलने वाली रथ यात्रा के मार्ग को ध्वजा पताकाओं से सजाने एवं भक्तों के घरों पर ध्वजा पताका लगाने हेतु जगदीश चौक कार्यालय में पताकाएं दी जा रही है।रथ यात्रा समिति की पहली एवं अंतिम बैठक 29 जून को शाम 5.30 बजे आसींद की हवेली पार्किंग स्थल पर सभी समाजों संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों के लिए रखी गई है, जिसमें रथ यात्रा में शामिल होने वाली झांकियो के रजिस्ट्रेशन एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में सुझाव एवं निर्देशन प्रदान किए जाएंगे।रथ यात्रा को धार्मिक स्वरूप प्रदान करने हेतु विभिन्न भजन मंडलियों से संपर्क कर उन्हें अपनी टीम सहित आने का न्योता दिया जा रहा है । रथ यात्रा में शामिल होने वाले भक्तों से अनुरोध किया जा रहा है कि वह अपने पारंपरिक पोशाक सफेद कुर्ता पजामा धोती पाग आदि धारण करके आए तथा महिलाएं लाल चुंदड़ पहन कर आए।प्रभु के रथ को खींचने वाले भक्त नंगे पैर आए एवं अपनी सेवाएं दें। रथ यात्रा में शामिल महिलाओं हेतु 1001 कलश की व्यवस्था कर रखी है रथ यात्रा के दिन मंदिर परिसर से ही कलश उपलब्ध करवाए जाएंगे जो भी इच्छुक महिलाएं हो वह मंदिर परिसर से 7 जुलाई को प्रात: 9 बजे से दोपहर 1:00 तक कलश प्राप्त कर सकती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक बैठक राज्य तैराकी में महाराणा प्रताप खेलगांव उदयपुर के तैराकों का दमदार प्रदर्शन