24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आचार संहिता के दौरान अवैध हथियारों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उदयपुर उमेश ओझा के निर्देशानुसार पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व जिला उदयपुर छगनलाल पुरोहित के सुपरविजन में धरपकड करने के निर्देशों की पालना में फूलचन्द टेलर थानाधिकारी थाना सविना के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। इस पर नवीन कुमार सउनि तथा रघुवीर सिह सउनि की अलग-अलग सूचना पर नन्दलाल पुत्र छगनलाल बावरी उम्र 42 वर्ष निवासी आवरी माता कच्ची बस्ती थाना हिरण्मागरी तथा विशाल पुत्र भैरूलाल हरिजन उम्र 26 वर्ष निवासी होली मगरी हरिजन बस्ती नाथद्वारा हाल गांधीनगर मल्लातलाई थाना अम्बामाता जिला उदयपुर को आर्म्स एक्ट प्रकरण में गिरफ्तार कर अभियुक्तों के कब्जे से 1 चाकू तथा 1 तलवार जब्त की गई। पुलिस की टीम में फूलचन्द टेलर थानाधिकारी थाना सविना, रघुवीर सिह सउनि थाना सविना, नवीन कुमार सउनि, शिवलाल कानि, रमेश चन्द्र कानि ड्राईवर, किशोर, लोकेन्द्र कानि शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बांसवाड़ा गोल्ड माइंस की नीलामी रोकी… सविना पुलिस ने लग्जरी वाहन में पकड़ी अवैध शराब, एक व्यक्ति गिरफ्तार