24 न्यूज़ अपडेट . निम्स विश्वविद्यालय राजस्थान, जयपुर एवं गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बॉसवाड़ा के मध्य आज एमओयू संपन्न हुआ। दोनों पक्षो ने आपसी सहयोग, संयुक्त कार्यक्रमों और शैक्षणिक विकास के अवसरों पर सहमति जताई हैं। दोनों विश्वविद्यालयों ने द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक गहरा करने एवं आपसी साझेदारी को मज़बूत करने तथा शिक्षा, कौशल विकास, गहन तकनीकी अनुसंधान एवं पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रों में जुड़ाव बढ़ाने के बारे में भी सार्थक बातचीत की। साथ ही दोनों ने उच्च शिक्षा मे सहयोग बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। इस अवसर पर गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बॉसवाड़ा के कुलपति प्रो. केशव सिंह ठाकुर एवं निम्स विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर प्रो.अमेरिका सिंह की उपस्थिति में निम्स विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो संदीप त्रिपाठी तथा गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बॉसवाड़ा के रजिस्ट्रार राजेश जोशी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए एवं एमओयू एक दूसरे को हस्तांतरित किए एमओयू की इस आपसी सहमति का उद्देश्य दोनों संस्थानों के छात्रों और संकाय सदस्यों के लिए बेहतर अवसर प्रदान करते हुए नवाचार, शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है।प्रो. चांसलर निम्स विश्वविद्यालय प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने कहा कि यह एमओयू दोनों विश्वविद्यालयों की अकादमिक उन्नति और सहयोगात्मक प्रयासों के प्रति प्रतिबद्धता को प्रकट करता है। समझौते में सहयोग के लिए एक व्यापक रूपरेखा, शैक्षणिक डोमेन,छात्र विनिमय कार्यक्रम, संयुक्त सम्मेलन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्र शामिल हैं शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार की साझा दृष्टि के साथ दोनों संस्थान परिवर्तनकारी शिक्षण वातावरण बनाने के लिए अपनी-अपनी शक्तियों का लाभ उठाने की इच्छा रखते हैं। संसाधनों और विशेषज्ञता को एकत्रित करके, उनका लक्ष्य अनुसंधान क्षमताओं को बढ़ाना, अंतः विषय अध्ययन को बढ़ावा देना और उभरती सामाजिक चुनौतियों का समाधान करना इसमें शामिल है। इसके अलावा समझौता ज्ञापन दोनों विश्वविद्यालयों के संकायों और छात्रों के बीच निरंतर जुड़ाव, विचारों और दृष्टिकोणों के परस्पर विकास, पाठ्यक्रम विकास और शैक्षणिक नवाचार में संयुक्त प्रयासों के माध्यम से आगे बढ़ने की मंशा रखता हैं। जैसे-जैसे राजस्थान का शैक्षिक परिदृश्य विकसित हो रहा है, इस तरह की पहल समग्र विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करती है और शिक्षा-अनुसंधान की शक्ति के माध्यम से व्यक्तियों और समुदायों को सशक्त बनाती है। इस एमओयू से हम अपने छात्रों और संकाय सदस्यों को अनुपम अवसर प्रदान करेंगे जिससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी अकादमिक संभावनाएं प्राप्त होगी।24 न्यूज अपडेट उदयपुर। गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, बॉसवाड़ा के कुलपति प्रो. केशव सिंह ठाकुर ने कहा कि इस एमओयू से छात्रों और विश्वविद्यालय को नवाचार के बारे में जानकारी मिल सकेगी साथ ही शोध और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। यह एमओयू हमारी प्रतिब़द्धता और आपसी सहयोग को मजबूती प्रदान करेगा और छात्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। आपसी ज्ञान और शोध को साझा करके हम विकास को बढ़ावा देंगे, हमें छात्रों को भविष्य की चुनौतियों का निवारण करने और अवसरों को पहचानने के लिए तैयार करना होगा। मुझे यकीन है शिक्षा की उच्च गुणवत्ता के साथ शिक्षा का उत्कृष्टता केंद्र बनेगा। यह समझौता ज्ञापन छात्र विनिमय कार्यक्रमों के साथ-साथ संकाय विनिमय कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा।यह एमओयू हमें रिसर्च और एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से मदद करेगा। विद्यार्थियों के लिए रिसर्च प्रोजेक्ट्स, को-डेवलपमेंट, शिक्षक, विद्यार्थी और शोधार्थियों के एक्सचेंज प्रोग्राम के साथ नवीतम कोर्सेज की संभावनाओं को तलाश करेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गणमान्यजनों की उपस्थिति में निम्स विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय योग केंद्र पर हुआ योगाभ्यास प्री मानसून अलर्ट : आज हल्की और कल से लगातार तीन दिन तक उदयपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, आज कई जिलों में बारिश का जोर