चित्तौड़गढ़। गेहूं की खेत पर पिलाई करते हुए एक बुजुर्ग किसान पर लेपर्ड ने हमला कर दिया। किसान के हाथ, सीने और पीठ पर चोट लगी। उसे तुरंत भादसोड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज कर चित्तौड़गढ़ जिला हॉस्पिटल भेजा गया है। लेपर्ड ने बुजुर्ग किसान के भाई पर भी हमला किया था लेकिन उन्हें हल्की चोट ही लगी। आसपास के लोगों ने हल्ला किया तो लेपर्ड भाग निकला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर लोहारिया पहुंची। इसके अलावा डीएसपी और भादसोड़ा थाना जाब्ता भी पहुंचा। भादसोड़ा उपखंड के लोहारिया गांव के भगवान लाल गाडरी (60) अपने भाई बालू गाडरी के साथ खेत पर फसल को पानी दे रहे थे। वहीं लेपर्ड गेहूं के खेत पर छिपा बैठा था। जैसे ही भगवान लाल गाडरी और उनका भाई खेत के बीचों-बीच गए, वहां पहले से मौजूद लेपर्ड ने सामने से हमला कर दिया। लेपर्ड ने भगवान लाल पर झपट्टा मारा। उसका पंजा भगवान लाल के सीने और पीठ पर जा लगा। वहीं, लेपर्ड ने भगवान लाल के हाथ पर काट दिया। लेपर्ड ने बालू गाडरी पर भी हमला किया था लेकिन इसी दौरान आसपास के सभी लोगों ने हल्ला मचाया। इस पर लेपर्ड भाग निकला। बालू गाडरी को ज्यादा चोट नहीं लगी। भगवान लाल को तुरंत भादसोड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे चित्तौड़गढ़ जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि कपड़ों के कारण भगवान लाल को जान बच गई। इस हमले में उनके कपड़े भी फट गए। यह सूचना गांव में आग की तरह फैली। मौके पर कई ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि लेपर्ड वहीं गेहूं के खेत में छुपा हुआ है। इसकी जानकारी मिलते ही डीएसपी राजेश टेलर और भादसोड़ा थानाधिकारी अर्जुन सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंची। वन विभाग से भदेसर रेंजर नेपाल सिंह मय उनकी टीम, निंबाहेड़ा से राजेंद्र चौधरी मय टीम पिंजरा लेकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा लगाया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अब सिर्फ 25 रूपए में पहुंचो उदयपुर से चित्तौड़