24 न्यूज अपडेटdesk24newsupdate@gmail.comचित्तौड़गढ़। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे बोर्ड ने जनरल टिकट का किराया कम कर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले रेलवे की ओर से यह फैसला लिया गया है। अब पैसेंजर ट्रेनों में जनरल टिकट लेकर 45 किमी तक सफर करने के लिए सिर्फ 10 रुपए किराया ही देना होगा। वहीं, इसके आगे के सफर के लिए मिनिमम रुपए ही देने होंगे। यानी चित्तौड़गढ़ से घोसुंडा, नेतावल, चंदेरिया, शंभूपुरा, तक सिर्फ 5 रुपए और पांडोली, कपासन, निंबाहेड़ा, बस्सी, पारसोली, जावद रोड़ तक जाने के लिए यात्रियों को सिर्फ 10 रुपए खर्च करने होंगे। पहले यात्रियों को 30 रुपए देने पड़ते थे। दरअसल, कोरोना काल से पहले तक साधारण ट्रेनों में न्यूनतम किराया दस रुपए ही था, लेकिन कोरोना के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू किया तो रेलवे ने सभी ट्रेनों को स्पेशल का दर्जा देकर किराया 10 से बढ़ाकर 30 रुपए कर दिया था। जिसे करीब चार साल बाद अब रेलवे बोर्ड ने वापस कम किया है। कोरोना काल में मार्च 2020 में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। इसके बाद रेलवे ने भीड़ कम करने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। जिसमें साधारण ट्रेनों के नंबरों के आगे 0 लगाकर उन्हें स्पेशल के नाम से चलाया और किराया बढ़ा दिया था। यानी न्यूनतम किराया 30 रुपए कर दिया गया। पिछले चार साल से पैसेंजर ट्रेनों में बढ़ा हुआ किराया वसूला गया। लेकिन अब रेलवे बोर्ड के इस फैसले से लोकल ट्रेनों में 45 किमी तक की यात्रा करने पर मात्र 10 रुपए किराया देना होगा। वहीं, 1 से 20 किलोमीटर तक की यात्रा करने पर 5 रुपए किराया देना होगा। अब 30 रुपए में यात्री 140 किलोमीटर तक की यात्रा कर पाएंगे।सिर्फ 25 रुपए में पहुंच सकते है उदयपुर सिटी तकट्रेन संख्या 09544, 09602, 05835, 05836, 05834, 05833, 09500 गाड़ियों में फेयर कम कर दिए है। यानी अब घोसुंडा, नेतावल, चंदेरिया, शंभूपुरा, तक सिर्फ 5 रुपए, पांडोली, कपासन, निंबाहेड़ा, बस्सी, पारसोली, जावद रोड़ तक सिर्फ 10 रुपए देने होंगे। वहीं, भूपालसागर, फतेहनगर, बिसलवास कलां, नीमच तक 15 रुपए, मावली, भीमतल तक 20 रुपए, खेमली, देबारी, राणा प्रताप नगर, उदयपुर सिटी तक सिर्फ 25 रुपए में यात्रा कर सकते है। इसके अलावा रेलवे ने कोविड से पहले दो ट्रेनों यमुना ब्रिज आगरा-रतलाम-रतलाम ट्रेन संख्या 19818/19817 को और मदार-उदयपुर- मदार ट्रेन संख्या 19605/19606 को कोविड से पहले ही एक्सप्रेस का दर्जा मिल चुका था इसलिए इसमें पहले की तरह ही चार्ज लगेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ’राजस्थान में अब बिजली संकट नहीं होगा, सीएम भजनलाल ने 1.60 लाख करोड़ के एमओयू किए तीन गांवों में रातभर दबिश देकर पकड़ी सेक्सटार्शन गैंग:ई-मित्र संचालक निकालता था ठगी की रकम, वॉट्सऐप पर चैट कर बनाते थे अश्लील वीडियो