24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा, जिला स्तरीय अधिकारीगण की साप्ताहिक समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलेक्टर शेखावत ने कहा कि संपर्क पोर्टल पर प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए इनमें राहत और संतुष्टि प्रतिशत को बढ़ाने के लिए समस्त अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाए।ज़िला कलेक्टर ने बैठक में अधिक समय तक निरंतर प्रकरणों को लंबित रखने वाले अधिकारियो के विरुद्ध एडीएम श्री पुनिया को अनुशासनात्मक
कार्यवाई करने के निर्देश दिए |
बैठक में संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर श्री शेखावत ने कहा कि समस्त अधिकारी निर्धारित समय अवधि के भीतर प्रकरणों का निस्तारण करें। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्रकरण लंबित नहीं रहने चाहिए। समस्त अधिकारी नियमित रूप से संपर्क पोर्टल प्रकरणों की मॉनिटरिंग करें और उन्हें निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि प्रकरण निस्तारण के पश्चात रिलीफ प्रकरणों में संबंधित अधिकारी परिवादियों से संपर्क कर यह सत्यापित करें कि उक्त प्रकरण निस्तारण होने के पश्चात राहत मिल गई है
बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रति सप्ताह इसकी मोनिटरिंग भी की जाएगी।बैठक में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए ज़िला कलेक्टर द्वारा चिकत्सा विभाग को प्रभावी निर्देश दिए गए।बैठक में ज़िला कलेक्टर शेखावत ने सभी विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्रों को लाभान्वित किया जाए तथा इसके लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से कार्रवाई करें।
जिला कलेक्टर शेखावत ने कहा कि समस्त अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देते हुए बजट घोषणाओं का क्रियान्वयन जल्द से जल्द सुनिश्चित करें।
ज़िले की 125 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए किसान चौपाल , किसानों को मिली कृषि संबंधी नवीनतम जानकारी
बैठक में कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी डॉ दीपक कोली ने बताया की ज़िला कलेक्टर शेखावत के आदेशानुसार कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक रमेश आमेटा द्वारा ज़िले की 125 ग्राम पंचायतों में 21 अक्टूबर, 2024 से 25 अक्टूबर, 2024 के मध्य में संबंधित कृषि पर्यवेक्षक की उपस्थिति में किसान चौपाल का आयोजन करवाया गया | किसान चौपाल के अन्तर्गत रबी मौसम में डीएपी उर्वरक की कमी को देखते हुए कृषकों को विकल्प के रूप में एसएसपी, यूरिया एवं एन पी के के उपयोग की जानकारी दी गई साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं की नवीनतम जानकारी भी कृषकों को दी गई ।बैठक के दौरान अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर सुनील पुनिया , अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक राजेश आर्य सहित सभी ज़िला स्तरीय अधिकारिगण मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading