24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर। गुजरात के मोडासा और हिम्मतनगर में 6 हजार करोड़ का घोटाला कर रफूचक्कर हुई बीजेड फाइनेंस कंपनी का डूंगरपुर ऑफिस 8 दिन से बंद है। रफू-चक्कर हुई बीजेड फाइनेंस कंपनी का डूंगरपुर ऑफिस बंद होने के बाद लोगों की सांसें फूल रही हैं सिंटेक्स के ऑफिस पर 8 दिनों से ताले हैं। बोर्ड रात को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। इस कंपनी ने बड़ा मुनाफा देने के नाम पर लोगों को ठग लिया। डूंगरपुर में ठगी के शिकार हुए लोग अब तक सामने नहीं आए है और ना ही रिपोर्ट दी गई है, लेकिन गुजरात के सीआईडी ब्रांच की टीम मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि गुजरात के अरवल्ली, साबरकांठा समेत 7 जिलों में 6000 करोड़ रुपए का घोटाला करने वाली बीजेड फाइनेंस सर्विस के डूंगरपुर में भी ऑफिस है जो पिछले 8 दिनों से बंद है। गुजरात अहमदाबाद सीआईडी के एडीआईजी राजकुमार पांडेय ने बताया कि लोगों को झांसे में लेकर बड़ा मुनाफा दिलाने के नाम पर कंपनी ने फ्रॉड किया है। कंपनी के खिलाफ केस दर्जकर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, कंपनी के डॉक्यूमेंट के रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। प्राथमिक तौर पर 6 हजार करोड़ की धोखाधड़ी है। लोगों से चैक अमाउंट की डिटेल के साथ ही कैश डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। शहर के सिंटेक्स के सामने ही एक कॉम्प्लेक्स में ऊपरी मंजिल पर एक दुकान में बीजेड़ फाइनेंस का ऑफिस चल रहा था। जहां पर लोगो को जमा राशि पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर झांसे में लेकर लोगों से इन्वेस्ट करवाते थे। डूंगरपुर में े ऑफिस 7 महीने पहले ही खुला था और कई लोग मोटा मुनाफा कमाने के लालच में आकर इनमें अपना जमा इन्वेस्ट करते थे। लेकिन 10 दिनों से ऑफिस के शटर पर ताले लटके हैं। शुक्रवार रात करीब 10.31 बजे बाद एक गाड़ी से 2 युवक आए। गाड़ी की लाइट बंद की। दोनों ऑफिस में गए व सीढ़ियों पर चढ़ते हुए सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहे है। बोर्ड तोड़ा और फिर हाथों में कुछ कागज ओर सामान लेकर वापस उतरते दिखाई दिए। साइड में खड़ी पिकअप गाड़ी में बैठकर बिछीवाड़ा की ओर चले जाते है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading