24 News Update बांसवाड़ा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के आकलेश्वर गांव में शनिवार को एक युवक की खतरनाक हरकत ने सभी को दहशत में डाल दिया। शराब के नशे में युवक 33 केवी हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गया और ऊपर जाकर बैठ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार आकलेश्वर निवासी गौतम पुत्र रकमा नशे की हालत में अचानक बिजली के ऊंचे पोल पर चढ़ गया। तारों के बेहद करीब बैठे युवक को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए तुरंत बिजली सप्लाई बंद करवाई गई।सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को काफी समझाइश दी गई, जिसके बाद वह नीचे उतरने को तैयार हुआ। इस दौरान पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है।घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व लोकसभा सांसद प्रत्याशी अरविंद सीता डामोर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली विभाग से संपर्क कर सप्लाई बंद करवाई और युवक को सुरक्षित नीचे उतरवाने में सहयोग किया।कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिश्नोई ने मीडिया को बताया कि युवक को नीचे उतारने के बाद हिरासत में लिया गया और एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे 11 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुर्गे को पिलाई शराब, श्मशान में होने वाली थी ‘पैसों की बारिश’, तभी हो गई पुलिस की एंट्री….. माही नदी में दर्दनाक हादसा: बोट पलटी, 8 साल का मासूम समेत 2 लापता, रेस्क्यू जारी