24 News Update बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। माही नदी में घूमने निकले लोगों की नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव में सवार 10 लोगों में से 8 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि एक 8 वर्षीय बच्चे समेत दो लोग लापता हो गए।हादसा भैंसाउ गांव के पास माही नदी में दोपहर करीब 3 बजे हुआ। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।लापता लोगों की पहचान जयेश (21) और मानव (8) के रूप में हुई है। दोनों की तलाश देर शाम तक जारी रही। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संगमेश्वर महादेव मंदिर घूमने गए थेजानकारी के अनुसार, नाव में सवार सभी लोग भानो का पाड़ा गांव के रहने वाले थे और संगमेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के लिए गए थे। मंदिर घूमने के बाद सभी लोग माही नदी में बोटिंग करने निकले थे।बताया जा रहा है कि नाव किनारे से करीब 200 मीटर अंदर पहुंची ही थी कि अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गई। हादसे के बाद नाविक मौके से फरार हो गया। लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गईप्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाव में मौजूद यात्रियों को लाइफ जैकेट नहीं दी गई थी। इसके अलावा नाव में क्षमता से अधिक लोगों के बैठने की भी आशंका जताई जा रही है।हादसे में लोकेश, डायलाल, चंद्रवीर, रमेश, दिनेश, राजू, प्रवीण और नाविक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। डीएसपी बोले- नाव भी अब तक नहीं मिली गढ़ी डीएसपी बाबूलाल रैगर ने बताया कि नाव पूरी तरह पानी में डूब चुकी है और अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि 8 वर्षीय मानव गर्मियों की छुट्टियां बिताने अपनी मां के साथ मामा के घर आया हुआ था। हादसे के वक्त उसके मामा नदी किनारे ही मौजूद थे। 8 महीने पानी में डूबा रहता है मंदिर पुलिस के अनुसार, जहां हादसा हुआ वहां माही, अनास और जाखम नदियों का संगम है। इसी स्थान पर स्थित संगमेश्वर महादेव मंदिर साल के करीब 8 महीने पानी में डूबा रहता है, जिसके कारण यह इलाका पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से काफी प्रसिद्ध है।फिलहाल नदी में नावों, गोताखोरों और स्थानीय मछुआरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। चार घंटे बाद भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटनास्थल पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं। डीएसपी बाबूलाल रैगर का कहना है कि अंधेरा होने तक सर्च ऑपरेशन जारी रखेंगे। दो नावों में करीब 10 लोगों की टीम सर्च कर रही हैं। पूरा प्रयास है कि नदी में डूबे दोनों व्यक्ति सकुशल मिल जाए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नशे में युवक 33 केवी बिजली पोल पर चढ़ा, घंटों चला ड्रामा; सुरक्षित उतारकर 11 दिन के लिए जेल भेजा