24 न्यूज अपडेट. जोधपुर। उदयपुर राज घराने के लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ आज जोधपुर के बापिणी गांव में गजेंद्रसिंह शेखावत का समर्थन करने पहुंचे। उदयपुर राज परिवार के लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ का जोधपुर पहुंचना कई नए संकेत दे रहा है। उदयपुर की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले यह माना जा रहा था कि उन्हें या उनके परिवार को टिकट मिल सकता है मगर टिकट दूसरे गुट के राज परिवार के कुंवर विश्वराजसिंह मेवाड़ को टिकट दे दिया गया। उसके बाद लोकसभा चुनाव में भी उसी परिवार को टिकट मिल गया। इसके बाद से लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ कुछ दिनों से स्थानीय कार्यक्रमों में भी ज्यादा सक्रिय नहीं दिखाई दे रहे थे। अब शेखावत के समर्थन के रास्ते वे कौनसा पॉलिटिकल रास्ता तय करने वाले हैं ये आने वाला समय ही बताएगा। जोधपुर पहुंच कर एयरपोर्ट के बाहर लक्ष्यराजसिंह मीडिया से रुबरू भी हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के कई सवालों का जवाब दिया व कहा कि जुझारू कार्यकर्ताओं की भाजपा में फिर से वापसी हो रही है। मानवेंद्रसिंह जसोल के भाजपा में आने के सवाल पर कहा कि परिवार के साथ वापस जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलती है। मेवाड़ ने कहा कि ने कहा कि वह आज जोधपुर में गजेंद्रिसंह शेखावत के समर्थन में छोटे भाई के रूप में उपस्थित हुए हैं। वे भाजपा प्रत्याशी गजेंद्रसिंह शेखावत की लोहावट के बापिणी गांव में जनसभा में शामिल हो रहे है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उसने समझा पिटाई से बुजुर्ग मर गया, कर ली आत्महत्या, बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती आईपीएल मैच पर करोड़ों का सट्टा लगाते 2 युवक गिरफ्तारःकोड वर्ड में करते थे बात, घर से डायरी, मोबाइल और लेपटॉप बरामद