कविता परखा 24 न्यूज अपडेट निम्बाहेडा । कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने ताश पति पर दांव लगा कर जुआ सट्टा खेलते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफतार कर 01 लाख 90 हजार से अधिक रूपए जब्त किये है । जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय), परबत सिह ,पुलिस उप अधीक्षक वृत निम्बाहेडा बद्रीलाल राव के निकटम सुपर विजन में राम सुमेर पु.नि. थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा के निर्देशन मे दिनाक 01.09.2024 की रात्री विशेष सुचना मिली कि प्रकाश जैन पिता सागर मल जैन जाति जैन निवासी मकान नम्बर 19 अशोक विहार निम्बाहेडा मेे स्थित दो मंजिला मकान में दुसरी मंजिल पर स्थित हॉल में ताश पति पर दांव लगा जुआ सट्टा मकान मालिक प्रकाश जैन द्वारा चलाया जा रहा है। सुचना पर देवेन्द्र कुमार उ नि मय जाप्ता सरकारी जीप व प्राईवेट मोटर साईकिलो के थाने से रवाना प्रकाश जैन के घर पर हुए तथा वहा पर धर्मराज उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना चन्देरिया, मय जाप्ता एंव मुनेन्द्र सिंह कानि. जिला विशेष शाखा चित्तौडगढ के साथ मकान की तलाशी नियमानुसार ली गई तो मकान के उपर बने कमरे मे 01. अभय जैन पिता मनोहर लाल जैन जाति जैन उम्र 36 साल निवासी आजाद चौक निम्बाहेडा 02.जयकिशन पिता मोहन लाल जाति सिन्धी उम्र 27 साल निवासी मकान नम्बर 49 आर.के कालोनी निम्बाहेडा 03. विकास आडवानी पिता राजेन्द्र प्रसाद आडवानी जाति सिन्धी उम्र 32 साल निवासी मकान नम्बर 3 राजीव चौक निम्बाहेडा 04. अक्षय जैन पिता सुरेन्द्र जैन जाति जैन उम्र 30 साल निवासी आदर्श कालोनी निम्बाहेडा 05. कमलेश कुमार पिता भादरमल जाति जैन उम्र 45 साल निवासी मकान नम्बर 19 अशोक विहार निम्बाहेडा ,06. प्रकाश जैन पिता सागर मल जैन जाति जैन निवासी मकान नम्बर 19 अशोक विहार निम्बाहेडा पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा जिला चित्तौडगढ द्वारा ताश के पत्तो पर दाव लगाकर जुआ खेलने हुए को 1,90,130 रूपये व ताश के पत्ते को जप्त किया गया। 06 अभियुक्तो को अदम अदायगी जमानत के गिरफ्तार किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।पुलिस टीम:-देवेन्द्र कुमार उ.नि. थाना कोतवाली निम्बाहेडा।धर्मराज उ.नि. थानाधिकारी चन्देरिया , विजय कानि ,रवि कानि रणजीत कानि, ज्ञानप्रकाश कानि ,मुनेद्र कानि ,चैनाराम कानि जितेन्द्र कुमार कानि ,हितेश कानि Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शंभूपुरा जैन मंदिर में चोरी, लोगों में आक्रोष वंडर सीमेंट लि. निरन्तर 9 वीं बार राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित