24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। उदयपुर जिले के गोगुंदा के बेकरिया थाना क्षेत्र के बड़ा पुलिया पर एक किराणा व कपडे की होलसेल दुकान में भीषण आग लग गई जिसमें आग से करीब 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक सकाराम पिता भूराराम गरासिया निवासी काड़ा देर रात दुकान बंद कर अपने गांव गए थे। सुबह करीब 5 बजे के आसपास दुकान में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान से आग की लपटे निकलने लग गई । आग की सूचना से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और आग बुझाने के भरसक प्रयास किया और दुकान मालिक सकाराम को इसकी जानकारी दी। सकाराम दुकान पर पहुंचते उससे पूर्व ही दुकान में रखा कपड़ा व अन्य किराना सामान सहित दुकान में रखी नगदी जलकर खाक हो गए जिसमें व्यापारी सकाराम गरासिया को करीब 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर स्थानीय सरपंच व जन प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और सरपंच की सूचना पर बेकरिया पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। वही दुकान मालिक ने आगजनी की सूचना पटवारी व सचिव को भी दे दी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लेकसिटी में मौसम विभाग की चेतावनी से पहले आ गई बारिश नागा साधु बनकर गहने लूटने वाला गुजरात से गिरफ्तार