24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। एसपी साहब ने आदेश दिया कि रात 8 बजे बाद शराब नहीं बिकेगी। बिकेगी तो कार्रवाई होगी। लेकिन लगता है हाथ खर्ची और मासिक बंदियों के बरसों से चले आ रहे दस्तूर को निभाने वालों में यह संदेश चला गया है कि -आठ बजे बाद शराब बिकेगी। उदयपुर में आदेश के बाद कलन पहले ही दिन शराब की दुकान पर आठ बजे बाद रात की बोहनी हो गई तो गोगुंदा हाईवे पर टोल नाके के पास की शराब की दुकान पर 8पीएम के बाद धड़ल्ले से बेची जा रही थी। सारा खेल एकदम खुल्ला खेल फर्रखाबादी जैसा। कार्रवाई का कोई डर नही। इस दुकानदार के हौसले इतने बुलंद थे कि पेमेंट भी ऑनलाइन स्वीकार कर लिया। ऑनलाइन पेमेंट में टाइम आ जाएगा, पकड़े जाएंगे, इसका कोई डर भी नहीं। यह भी डर नहीं कि गोगुंदा में पुलिस आजकल शराब के ठेकों पर पहरा भी देने लगी है। बहरहाल ऐसा लग रहा है कि एसपी साहब के आदेश से नहीं उनके डंडे से ही काम चलेगा। क्योंकि मदिरा प्रेमियों और मदिरा सप्लायरों को पहले से पता है कि रात को कितने बजे कहां से बोतल का जुगाड़ हो सकता है। गोगुंदा में टोल के पास 200 मीटर की दूरी पर वाइन शॉप पर शराब मिल रही है तो इंटीरियर इलाकों में क्या तस्वीर होगी, यह अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। कल उदयपुर में हाथीपोल थानाधिकारी की ओर से शराब की दुकान में नीचे की खिडकी को वेल्ड करके बंद करवाया गया था मगर 8पीएम के बाद के धंधे को बंद करने के लिए लंबी रणनीति व जन सहयोग की जरूरत है। अदृश्य खिड़कियों के खड़कसिंह की लंबी फेहरिस्त है वो खुद उनके ही महकमे के लोगों से होकर जाती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ठेकेदार को किया 3 वर्ष के लिए ब्लैक लिस्टेड, बड़ा सवाल ब्लैक लिस्ट करने में इतना समय क्यों लगाया? भाजपा सरकार में भाजपा विचारधारा के युवा परेशान, डांस क्लब के नाम पर अनैतिक गतिविधियों का आरोप