24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। लेकसिटी उदयपुर में पहली बार 28वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह विवेकानंद सभागार सुखाड़िया यूनिवर्सिटी केम्पस उदयपुर में आयोजित हुआ। समारोह में राज्य के शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भामाशाहों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षा विभूषण और शिक्षा भूषण की उपाधि से सम्मानित किया। सामाजिक संस्थान राउंड टेबल के नेशनल प्रेसिडेंट इंडिया चेतन देव सिंह, एरिया चेयरमेन राजस्थान अनुतोश संचेती, एरिया सेक्रेटरी अनिश चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि राउण्ड टेबल इंडिया उत्कृष्ट शिक्षा के लिए सेवा कार्य निरंतर रूप से जारी रखेगा। सरकार की ओर से भामाशाहों का इस प्रकार सम्मान करने से समाज के अन्य लोग भी प्रेरित होते है तथा राउण्ड टेबल भविष्य में भी सरकार को सहयोग करता रहेगा।
एरिया एडवाईजर दीपेश कोठारी ने बताया कि राउण्ड टेबल 233 जयपुर और राउण्ड टेबल 253 उदयपुर को शिक्षा विभूषण एवं राउण्ड टेबल इंडिया को 8 शिक्षा भूषण उपाधि से सम्मानित किया गया। एरिया सेकेट्री अनीश ने बताया की उदयपुर राउंड टेबल ट्रस्ट 253 ने 1.5 करोड़ रूपये की लागत से 8 क्लासरूम सांगवा मावली गवर्नमेंट स्कूल, 4 क्लासरूम देबारी गर्वनमेंट गर्ल्स स्कूल, 3 क्लासरूम लखावली गर्वमेंट स्कूल का निर्माण कराया है। जयपुर रांउड टेबल 233 ने 1.5 करोड़ रूपये की लागत से 18 क्लासरूम महात्मा गांधी इंगलिश मीडियम स्कूल बनी पार्क जयपुर में निर्माण कराया है।
उक्त दोनों निर्माण कार्याे के लिए उदयपुर और जयपुर राउंड टेबल को शिक्षा विभूषण उपाधि से सम्मानित किया गया
एरिया प्रोजेक्ट कन्वीनर किंशुक जैन व अविनाश कासलीवाल ने बताया की समारोह में इसके साथ ही 10 शिक्षा भूषण अवार्ड से भी राउंड टेबल को सम्मानित किया गया। उदयपुर लेकसिटी राउण्ड टेबल 206 ने 60 लाख की लागत से बूझड़ा गवर्नमेंट स्कूल में 6 क्लासरूम, कोटा राउण्ड टेबल 281 ने गर्वनमेंट स्कूल कोटा में 6 कमरों का निर्माण करवाया। बीकानेर राउण्ड टेबल 314 ने गर्वनमेंट स्कूल बीकानेर में 4 कमरे, जयपुर जेवल सिटी राउण्ड टेबल 191 ने गवर्नमेंट स्कूल जयपुर में 5 कमरे, जयपुर रॉयल राउण्ड टेबल 215 गवर्नमेंट स्कूल जयपुर में 3 कमरे, जयपुर पिंक सिटी राउण्ड टेबल 171 ने गवर्नमेंट स्कूल जयपुर में 4 कमरे, जोधपुर राउण्ड टेबल 273 ने जोधपुर गवर्नमेंट स्कूल 3 कमरे, जोधपुर ब्ल्यू राउण्ड 326 ने जोधपुर गवर्नमेंट स्कूल में 7 कमरे बनवाए, जिन्हें शिक्षा भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया।पूर्व एरिया चेयरमैन वरुण मुडीया ने कहा कि राउण्ड टेबल इंडिया उत्कृष्ट शिक्षा के लिए सेवा कार्य निरंतर रूप से जारी रखेगा। सरकार की ओर से भामाशाहों का इस प्रकार सम्मान करने से समाज के अन्य लोग भी प्रेरित होते है तथा राउण्ड टेबल भविष्य में भी सरकार को सहयोग करता रहेगा।

कार्यक्रम में शशांक सिंघवी, चिराग भासीन,अमित जैन,अनूप नवाजमी , सतीश लश्करी,राहुल शारदा, प्रतीक पारीक, यश चांडक, रौनक जैन, तरुण जैन, सुमित गट्टानी, तिलक कटारिया, पार्थ कर्णावत, मनन नाहर, अर्पित लोढ़ा, मनन मांडावत,अनुभव चौधरी कुणाल बागरेचा, ध्रुव सोजतिया ,मोहित अग्रवाल, सौरभ बापना मौजूद थे


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading