आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 20 और 21 जुलाई 2024 को अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिलों में दो शिफ्टों में किया गया था. परीक्षा के परिणाम स्वरूप 2,168 अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है. इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं. इनमें सामान्य वर्ग की कट ऑफ 262, सामान्य वर्ग (एसए) 254, ईडब्ल्यूएस 262, एसी वर्ग 235, एसटी वर्ग 249, एसटी (एसए) 203.25, ओबीसी 262, एमबीसी 258 रही है. उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की तिथि भी आयोग जल्द जारी करेगा.
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.