जयपुर, 2 जनवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा 2023 के फलस्वरूप साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। आयोग सचिव ने बताया कि उक्त सूची में 2168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार हेतु पूर्णतः अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है। साक्षात्कार की तिथि के सम्बन्ध में अभ्यर्थियों को यथा समय अवगत करवा दिया जाएगा।आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 20 और 21 जुलाई 2024 को अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिलों में दो शिफ्टों में किया गया था. परीक्षा के परिणाम स्वरूप 2,168 अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है. इन अभ्यर्थियों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं. इनमें सामान्य वर्ग की कट ऑफ 262, सामान्य वर्ग (एसए) 254, ईडब्ल्यूएस 262, एसी वर्ग 235, एसटी वर्ग 249, एसटी (एसए) 203.25, ओबीसी 262, एमबीसी 258 रही है. उन्होंने बताया कि साक्षात्कार की तिथि भी आयोग जल्द जारी करेगा. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उत्कर्ष कोचिंग पर देशभर में रेड, फीस में टैक्स चोरी का मामला विधानसभा के लम्बित जवाबों की समीक्षा करेंगे देवनानी