24 न्यूज अपडेट.राजसमंद। राजसमंद में घर में आग लगने से वहां पर सो रहा युवक जिंदा जल गया। युवक सूरत में एक दुकान पर जॉब करता था। आग से कमरे की पट्टियां टूटकर नीचे गिर गई। खमनोर इलाके के सिरोही की भागल गांव में शुक्रवार रात 10.30 बजे यह घटना हुई है। युवक 7 दिन पहले ही घर पर लौटा था। थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि लोकेश सिंह (26) की जलने से मौत हो गई। लोकेश सिंह के पिता के गांव में दो मकान है, जिसमें एक में परिवार के अन्य सदस्य थे, जबकि दूसरे में लोकेश था। दो मंजिला मकान में चार कमरे है। तीन कमरों में मवेशियों का चारा भरा है। एक कमरे में लोकेश सिंह था। आग से कमरों की पट्टियां टूट गई, जिससे ऊपर की मंजिल में मवेशियों का चारा राख हो गया।एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 68 वीं राज्य स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्रा एथलेटिक्स सम्पन्न पंचायत समिति शाहपुरा में शाहपुरा राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लि. द्वारा भव्य आम सभा का आयोजन