अधिकारी जन समस्याओं के प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करें 24 न्यूज अपडेट चित्तौड़गढ़. 18 जुलाई। आमजन की जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए त्रि स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को डीओआईटी के वीसी कक्ष में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई की गई। आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आयोजित जनसुनवाई के तहत सभी जिला स्तरीय अधिकारी डीओआईटी के वीसी कक्ष में उपस्थित रहे, वहीं उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से परिवादी अपने अभाव अभियोग लेकर उपस्थित हुए। जनसुवाई में अतिक्रमण, सड़क निर्माण, पानी, बिजली, सामाजिक न्याय की योजनाओं, भू स्वामित्व, साफ सफाई, कार्यों की गुणवत्ता सहित सरकारी विभागों से संबंधित से अधिक प्रकरणों में आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करते हुए एडीएम ने अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जनसुनवाई की सूचना संपर्क पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश भी दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार मंडोवरा, डीएफओ विजय शंकर पांडे, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, यूआईटी सचिव राजेश मेवाड़ा, आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव, एवीवीएनएल अधीक्षण अभियंता एस के सिंह, सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे एवं वीसी के माध्यम से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वृक्ष जन्म दिवस पर दीपक जलाकर की पूजा- अर्चना सांसद और जिला कलक्टर ने किया रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण