24 News Update उदयपुर। हिंदुस्तान ज़िंक की पहल ज़िंक फ़ुटबॉल अकादमी के 16 वर्षीय गोलकीपर राजरूप सरकार ने भारत की अंडर-17 टीम को एएफसी U-17 एशियन कप 2026 के लिए क्वालीफाई कराने में अहम भूमिका निभाई है। अहमदाबाद में खेले गए निर्णायक मुकाबले में भारत ने ईरान को 2-1 से हराया, जिसमें राजरूप ने पूरे क्वालीफ़ायर में अपने बेहतरीन रिफ़्लेक्स, संयम और शानदार शॉट-स्टॉपिंग से टीम को मजबूत आधार दिया।राजरूप ने ईरान, लेबनान, फ़िलिस्तीन और चाइनीज़ ताइपे के खिलाफ सभी मैचों में शुरुआत की और दबाव भरे पलों में महत्वपूर्ण बचाव किए। ज़ावर स्थित ज़िंक फ़ुटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण लेकर आगे बढ़े राजरूप का प्रदर्शन उन्हें देश के सबसे उभरते युवा गोलकीपरों में शामिल करता है।अकादमी 2018 से अब तक भारतीय फुटबॉल के लिए उत्कृष्ट प्रतिभाएं तैयार कर रही है। साहिल पूनिया, मोहम्मद कैफ और प्रेम हंसदक के बाद राजरूप सरकार इसका नया चमकता चेहरा हैं।वेदांता समूह की हिंदुस्तान ज़िंक चार दशकों से खेलों को बढ़ावा दे रही है और ज़ावर स्टेडियम से लेकर विभिन्न राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती आई है। कंपनी की खेल और फिटनेस पहलों ने अब तक 30,000 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था का मखौल : किसके इशारे पर बार-बार हटाए जा रहे CMHO डॉ. बामनिया? जयपुर में बैठै किसी सफेदपोश हाथी का बार—बार आ रहा है नाम?? कॉन्स्टेबल भर्ती 2025: 12वीं RAC बटालियन और मेवाड़ भील कोर खेरवाड़ा की शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी