24 News Udpate उदयपुर, 5 सितम्बर। धानमंडी थाना पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी जहीर शाह को गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2013 में यात्रियों को धार्मिक यात्रा उमराह कराने का झांसा देकर पासपोर्ट और रुपये लेकर फरार होने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘सुदर्शन चक्र-2’ अभियान के तहत यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 2 जुलाई 2013 को नूर सुल्तान पुत्र जुम्मा जी, मोहम्मद सिकन्दर पुत्र अहमदनूर, मुमताज बानू पत्नी अनवर हुसैन, जेनब पत्नी मुराद भाई व अन्य निवासी 29, मेवाफरोश मार्ग, धानमंडी ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया कि जहीर शाह और अहमद शाह ‘अलकादरी ट्यूर एंड ट्रावेल्स’ के नाम से यात्रियों को विदेश धार्मिक यात्रा उमराह कराने तथा पासपोर्ट लेकर वीजा आदि दिलाने का काम करते थे।
आरोप था कि दोनों ने धार्मिक यात्रा कराने का विश्वास दिलाकर यात्रियों से पासपोर्ट और रुपये लिए और इसके बाद फरार हो गए। रिपोर्ट पर धानमंडी थाने में प्रकरण संख्या 61/2013, धारा 420, 406 और 120बी भादंसं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी, लेकिन वे अपने बताए पते से फरार मिले।
पुलिस के अनुसार जहीर शाह पुत्र स्व. अहमदशाह शाहू (52), निवासी भाकर, थाना ऊंझा, जिला मेहसाणा, गुजरात पिछले 13 साल से अपनी पहचान और ठिकाने बदलकर अहमदाबाद, सूरत, वलसाड और वापी में रह रहा था। बाद में उसने रामोसणा चौकड़ी क्षेत्र में ठिकाना बना लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को रामोसणा चौकड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, उदयपुर रेंज द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कुमार ओझा तथा वृत्ताधिकारी नगर पश्चिम राजेश कुमार यादव के सुपरविजन में की गई।
कार्रवाई धानमंडी थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक गजवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में दिनेश कुमार, हैड कांस्टेबल की विशेष भूमिका रही। टीम के अन्य सदस्यों में जालिम सिंह, हैड कांस्टेबल, कमल कुमार, कांस्टेबल की विशेष भूमिका तथा लोकेश रायकवाल, कांस्टेबल, साइबर सेल शाखा उदयपुर शामिल रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading