24 News udpate उदयपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर अंक्षितम फाउंडेशन की ओर से एमजीजीएस कंवरपदा विद्यालय में नि:शुल्क मेडिकल कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता, पोषण और बीमारियों से बचाव के बारे में जानकारी दी।
शिविर में फिजिशियन, गायनेकोलॉजिस्ट, ईएनटी विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, डेंटिस्ट, फिजियोथेरपिस्ट, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ और महिला स्वास्थ्य से जुड़े आयुर्वेद चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। विद्यार्थियों की आंखों, दांतों, कान-नाक-गले सहित सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और व्यक्तिगत स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।

शिक्षकों और अभिभावकों ने भी कराई जांच
शिविर में विद्यार्थियों के अलावा विद्यालय के शिक्षकों, स्टाफ और अभिभावकों ने भी स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। विद्यालय परिवार और फाउंडेशन की टीम ने शिविर के आयोजन में समन्वय कर व्यवस्थाएं संभालीं।

छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य और सर्वाइकल कैंसर की दी जानकारी
इसी क्रम में कस्तूरबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। गायनेकोलॉजिस्ट ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव और समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज की नींव : मनीष शर्मा
अंक्षितम फाउंडेशन के डायरेक्टर मनीष शर्मा ने कहा कि फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार गतिविधियां संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी बच्चों और समाज को स्वस्थ एवं जागरूक बनाना भी है।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए फाउंडेशन आगे भी निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन सोनिया शर्मा ने किया। आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, स्टाफ, चिकित्सकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों और अंक्षितम फाउंडेशन की टीम का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन की ओर से विद्यालय परिवार, चिकित्सकों और सभी सहयोगियों का आभार जताया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading