24 News update मावली। मावली थाना क्षेत्र के टिलोरा में मातेश्वरी होटल के पास एक 31 वर्षीय युवक के पिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गणेश भील निवासी सालोर, थाना नाथद्वारा के रूप में हुई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने गणेश के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सालोर निवासी हमेर लाल पुत्र गणेश भील ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता गणेश भील 4 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे टिलोरा निवासी सुरेंद्र सिंह की मातेश्वरी होटल पर खाना खाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे।5 सितंबर की सुबह परिजनों ने गणेश की आसपास के खेतों और अन्य जगहों पर तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। सुबह करीब 8 बजे हमेर की मां शंकरी और बहन गंगा मावली जाने के लिए निकलीं। इसी दौरान उन्होंने सुरेंद्र सिंह की होटल की तरफ देखा तो होटल बंद था और उसके पास गणेश भील पड़े दिखाई दिए।परिजन मौके पर पहुंचे तो गणेश अर्धनग्न अवस्था में पड़े थे। उनके शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे और खून निकला हुआ था। जांच करने पर उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने जताई हत्या की आशंकाहमेर लाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि किसी व्यक्ति ने उसके पिता गणेश भील के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हुई। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। रिपोर्ट में नरेन्द्र सिंह पुत्र झुंझार सिंह राठौड़, निवासी वांगरोदा का नाम भी दर्ज है। पुलिस पूरे घटनाक्रम में उसकी भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोटों के आधार पर पुलिस मौत के कारणों की पड़ताल में जुटी है।मावली थानाधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। मेडिकल एवं अन्य जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और घटना में शामिल व्यक्ति या व्यक्तियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खाने में कॉकरोच की शिकायत, भड़का विवाद, मीरा रेस्टोरेंट में गुजराती पर्यटक से मारपीट, एफआईआर डा. दिव्यानी कटारा से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप