24 News Update अलवर, 4 मई। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता कृष्ण अवतार को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्कीम-8 स्थित उसके आवास से ट्रैप किया गया।एसीबी के अनुसार परिवादी लक्ष्मणगढ़ रोड क्षेत्र में पेट्रोल पंप स्थापित करना चाहता था, जिसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से एनओसी आवश्यक थी। आरोप है कि एनओसी जारी करने के एवज में एईएन कृष्ण अवतार ने एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा 35 हजार रुपए में तय हुआ।मामले की शिकायत मिलने पर एसीबी ने सत्यापन कराया। जांच में सामने आया कि परिवादी ने 1 मई को आरोपी को 10 हजार रुपए दिए थे। इसके बाद शेष 25 हजार रुपए देने के लिए आरोपी ने परिवादी को अपने घर बुलाया।एसीबी के डीएसपी सब्बीर के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही परिवादी ने आरोपी को 25 हजार रुपए दिए, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को पूछताछ के लिए अरावली विहार थाने लाया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उसने रिश्वत नहीं मांगी, बल्कि परिवादी स्वयं पैसे देकर गया था। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की जांच कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मंदिर निर्माण सामग्री को लेकर विवाद, बदमाशों से करवाया हमला, मुख्य साजिशकर्ता समेत 7 आरोपी गिरफ्तार