24 News Update निम्बाहेडा कविता पारख। वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा के पाटनी पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कम्पनी के यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक नितिन जैन के मुख्य आतिथ्य तथा अरुणा जैन के विषिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस शुभअवसर पर कम्पनी के यूनिट हेड एवं विद्यालय प्रबंधक नितिन जैन ने देष की स्वतन्त्रता के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाले षहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही पीपीएस के बच्चों ने स्कूलबेण्ड के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि कोवंडर सीमेंट लि. के मुख्य सुरक्षा अधिकारी नागेन्द्र सिंह चुण्डावत ने विद्यालय के एन.सी.सी. कैडेट्स तथा वंडर सीमेंट के सुरक्षा कर्मियों की सूसज्जित परेड का निरीक्षण कराया, निरीक्षण के उपरान्त जैन ने मार्चपास्ट को सलामी दी तथा अपने उद्बोधन में सभी कोस्वतन्त्रता दिवस की षुभकामनाएं देते हुए देष की 79 वर्षो की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा की डिजिटलाइजेषन, ऐ.आई. एवं रिन्युएबल ऐनर्जी के क्षेत्र में किये जा रहे बेहतर कार्य भारत को आगे लेजाऐंगे। हम सभी की भी जिम्मेदारी हे की हम सकारात्मक रहकर आत्मविश्वास रखते हुए नई दक्षताएं विकसित करें एवं निरन्तर आगे बढ़े और देष की प्रगति में भागीदार बने। इस दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में 90 प्रतिषत् और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले पीपीएस के मेधावी विद्यार्थियों तथा खेल, वाद-विवाद सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विषेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य आतिथी ने सम्मानित किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंडर सीमेंट में आयोजित कार्यक्रम में पीपीएस के छात्रों ने देष की स्वतंत्रता की महिमा के गुणगान करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें देष भक्ति गीत, ग्रूप डांस, लघु नाटिका का मंचन, हिन्दी-अंग्रेजी में भाषण एवं कवितापाठ, जुम्बा इत्यादी रोचक प्रस्तुतियां दी, इसके पष्चात् वंडर सीमेंट लि. में कार्य के दौरान अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को महाप्रबंधक (एच.आर.) कपिल व्यास के संयोजन में सम्मानित किया, साथ ही बच्चों द्वारा प्रस्तुत देष भक्ती से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरीष बाबु एम.एम. ने अतिथिगण, अभिभावकों एवं उपस्थित समस्त का अभिवादन किया। कार्यक्रम में कम्पनी के उपाध्यक्ष (ऑपरेषन) अमित मेहता, उपाध्यक्ष (प्रोसेस) राजेन्द्र षर्मा सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष,अधिकारी, कर्मचारी,आर.के. नगरवासी एवं अभिभावक आदि उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation डिवाइन चाइल्ड्स की प्रस्तुतियों से अभिभूत हो थिरक उठे विधायक कृपलानी जे.के. सीमेंट वर्क्स में उल्लासपूर्वक मनाया गया 79 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह ! बहुत अच्छा प्रयासों के बाद मिली है आजादी- मनीष तोषनीवाल