कविता पारख 24 news update निंबाहेड़ा. वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर निम्बाहेड़ा के द्वारा सी.एस.आर. कार्यक्रम के अन्तर्गत आज 5 अप्रैल 2025 को कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं अति. जिला परियोजना समन्वयक समसा, चित्तौड़गढ़ प्रमोद दशोरा, प्रधानाचार्य माॅडल स्कुल निम्बाहेड़ा अनिल सोमानी, पी.ई.ई.ओ. फाचर अहिरान श्रीमती कौशल्या शर्मा, प्रधानाचार्य वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय कारुण्डा संदीप सिंह चैधरी, प्रधानाध्यापक रा. उ. प्रा. वि पालडी यशवन्त कुमार जोशी को विद्यालयों एवं शिक्षा विभाग में निर्माण कार्य संपादित करवाने हेतु वंडर सीमेंट द्वारा जन सहयोग राशि 1 करोड़ 13 लाख रुपये के चेक हस्तांतरित किये गये।इस अवसर पर *जैन ने बताया कि वंडर सीमेंट लि. द्वारा राजकीय शिक्षण संस्थानों के उन्नयन हेतु शिक्षा विभाग को वंडर सीमेंट लि. द्वारा बहुमुल्य सहयोग किया गया है जिससे विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में कक्षा-कक्ष, खेल मैदान, चार दिवारी, शौचालय इकाई, विद्यालय स्वागत द्वार, डोम, पाथ-वे, पेयजल सुविधा जैसे आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ होंगे। वंडर सीमेंट लि. द्वारा परियोजना क्षेत्र, निम्बाहेड़ा ब्लाॅक एवं निकटवर्ती राजकीय विद्यालयों को निरन्तर सहयोग किया जा रहा है।* साथ ही विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लेब, विद्यार्थियों के लिये फर्नीचर सेट, विद्युतीकरण, सी.सी.टी.वी. कैमरा लगवाना, खेल मैदानों का विकास, पौधारोपण जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं।राजकीय विद्यालयों को मिले इस अमूल्य सहयोग के लिये मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, चित्तौड़गढ़ दशोरा ने शिक्षा विभाग की और से कम्पनी प्रबन्धन को हार्दिक अभार* ज्ञापित करते हुए कहा की शैक्षणिक संस्थानों के उन्नयन के लिये वंडर सीमेंट लि. के सहयोग एवं तत्परता से पुरे क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का स्वरुप बदल रहा है एवं *ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर पर निःशुल्क कक्षाएं अनवरत रुप से जारी हैं।* साथ ही मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, चित्तौड़गढ़ में निर्माणाधीन वंडर सीमेंट ट्रेनिंग सेन्टर आफ एक्सीलेन्स जो की आधुनिक सुविधा युक्त होगा। इस ट्रेनिंग सेन्टर द्वारा जिले के शिक्षकों को प्रशिक्षण सुलभता पूर्ण एवं नवीनतम रुप में संपादित हो पायेगा। कम्पनी प्रबंधन के निरन्तर सहयोग से राजकीय विद्यालयों में आने वाले नये सत्र में नामांकन में भी वृद्धि होगी। चेक हस्तांतरण के दौरान शिक्षा विभाग चित्तौड़गढ़ से लोकेश शर्मा, तुलसीराम प्रजापत, सहित संबंधित विद्यालयों के शिक्षकगण सुरेश कुमावत, घनश्याम जोशी, दीपक कुमार भट्ट भी उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घोडी दाने पर दांव लगा जुआं खेलते हुए 22 व्यक्ति गिरफ्तार, जुआ राशि 65720 रूपये व 6 घोडीदाना जब्त वंडर सीमेंट द्वारा 1.13 करोड़ के सहयोग से जिले के शिक्षण संस्थानों में होंगे 2.32 करोड़ के निर्माण कार्य, राजकीय विद्यालयों के छात्रों का होगा सर्वांगीण विकास – नितिन जैन