24 News Update नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अब तक घटना का कोई CCTV फुटेज जारी नहीं किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, “पहले अरविंद केजरीवाल पर हुए हमलों में पुलिस वीडियो जारी करती थी, लेकिन इस बार चुप्पी साधी हुई है।”पुलिस कमिश्नर बदलेहमले की घटना के एक दिन बाद गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसबीके सिंह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया और उनकी जगह 1992 बैच के आईपीएस अफसर सतीश गोलचा को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया। गोलचा 2020 में दिल्ली दंगों के दौरान स्पेशल पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं और अप्रैल 2024 से डीजी (जेल) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।राजकोट से जुड़े तारों की जांचहमले के आरोपी राजेशभाई खीमजी के नेटवर्क को खंगालने के लिए दिल्ली पुलिस ने उसके एक दोस्त को राजकोट से हिरासत में लिया है, जिसे देर शाम तक दिल्ली लाया जाएगा। पुलिस 10 ऐसे लोगों पर नजर रख रही है जो आरोपी के संपर्क में कॉल और चैट के जरिए थे। साथ ही राजकोट में मौजूद पुलिस टीम आरोपी के मोबाइल डेटा से जुड़े 5 लोगों के बयान दर्ज कर रही है।कैसे हुआ हमला20 अगस्त की सुबह करीब 8:15 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने आवास पर जनसुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान राजेशभाई खीमजी नामक युवक वहां पहुंचा और अचानक उनके बाल खींचकर थप्पड़ जड़ दिया। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया।आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केसराजेशभाई गुजरात के राजकोट का रहने वाला है और उस पर पहले से चाकूबाजी समेत 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे गिरफ्तार कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। हालांकि गिरफ्तारी के समय उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। मामले की जांच इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation संसद भवन की सुरक्षा में सेंध: दीवार कूदकर अंदर घुसा युवक, सुरक्षा बलों ने पकड़ा खेलगांव में स्टेडियम, शूटिंग रेंज और जिम का निरीक्षण कर कलक्टर ने दिए दिशा-निर्देश