24 News udpate उदयपुर। गोगुंदा क्षेत्र में एक आईफोन की तलाश आखिर एक परिवार के लिए मातम बन गई। गांव के जिस गोताखोर को लोग पानी का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी मानते थे, वही कुएं की गहराई में ऐसा समाया कि फिर जिंदा बाहर नहीं लौट सका। अब मौत के बाद गांव में गुस्सा है, सवाल हैं और इंसाफ की मांग के साथ परिजन पोस्टमार्टम तक कराने को तैयार नहीं हैं। मामला गोगुंदा थाना क्षेत्र के मारूवास गांव स्थित जोधावतों की भागल का है। यहां बुधवार दोपहर कुलदीप सिंह नामक युवक अपने रिश्तेदार के निधन के बाद आयोजित रस्म में शामिल होने आया था। सामूहिक स्नान के दौरान उसका आईफोन कुएं में गिर गया। महंगे मोबाइल को निकालने के लिए गांव के लोगों ने मचीन्द निवासी 48 वर्षीय केशूलाल गमेती को बुलाया, जिन्हें इलाके के सबसे कुशल तैराकों और गोताखोरों में गिना जाता था।केशूलाल अपने बेटे रूपलाल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो बार कुएं में उतरकर मोबाइल तलाशने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं मिला। बताया जा रहा है कि लगातार प्रयासों के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो तीसरी बार फिर कुएं में उतरने का दबाव बनाया गया। इसी तीसरे प्रयास में केशूलाल गहराई में चले गए और फिर बाहर नहीं आ सके। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची गोगुंदा पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक रेस्क्यू चलाया। आखिरकार बुधवार शाम उनका शव कुएं से बाहर निकाला गया और मोर्चरी में रखवाया गया।मृतक के बेटे रूपलाल का आरोप है कि उन्होंने पिता को तीसरी बार कुएं में उतरने से मना किया था, लेकिन मोबाइल निकालने के लिए लगातार कहा गया। रूपलाल ने कहा, “अगर पिताजी तीसरी बार कुएं में नहीं उतरते तो आज जिंदा होते।” इधर गुरुवार सुबह से परिजन और समाज के लोग मुआवजे तथा संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर अड़ गए। उन्होंने साफ कह दिया कि जब तक केस दर्ज नहीं होगा, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा और शव भी नहीं लिया जाएगा। मौके पर पुलिस और प्रशासन समझाइश में जुटा है। गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण मौके पर समझाइश कर रहे हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, हाथीपोल चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शराब के नशे में युवक से मारपीट, हिरणमगरी थाने में मामला दर्ज