24 News Update उदयपुर। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में बुधवार को उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ए ब्लॉक की ओर से हाथीपोल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों की स्थिति खराब हो चुकी है।
वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ देश में बेरोजगारी और आर्थिक संकट बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार आम जरूरत की वस्तुओं पर लगातार बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर हर वस्तु पर पड़ता है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोपाल कृष्ण शर्मा, कांग्रेस महामंत्री एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शराफत खान, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष बतूल हबीब और मोहम्मद अयूब मौजूद रहे। इसके अलावा महामंत्री जयप्रकाश निमावत, राजेंद्र शर्मा, चंदा सुवालका, मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा, यशवंत पालीवाल, राकेश जोशी, अमित सुवालका, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारीका, भानु प्रताप सिंह, पार्षद गौरव प्रताप सिंह, नेहा कुमावत, हिदायतुल्लाह, शहनाज अयूब, यशवंत राजोरा और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी प्यारे मियां ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक संगठन महासचिव धर्मेंद्र राजोरा, पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रतिक नागर, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन मीणा, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र माली, महिला कांग्रेस नेता सीमा पंचोली, नजमा मेवाफरोश, बंशीलाल प्रजापत, सन्नू खान, नितेश जैन, गोविंद सक्सेना, कौशर परवीन, नितेश सर्राफ और प्रमोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading